जिम्बाब्वे के खिलाफ विकेटकीपिंग करेंगे संजू सैमसन, ईशान-अभिषेक नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस
Published - 25 Feb 2026, 02:55 PM | Updated - 25 Feb 2026, 03:20 PM
Table of Contents
Sanju Samson: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया का सामना 26 फरवरी को नामीबिया से होने जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) का खेलना तय माना जा रहा है।
संजू ने इससे पहले नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने केवल 8 गेंदों पर 22 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू इस खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकते हैं। जबकि ईशान और अभिषेक भी प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे। साथ ही इस मैच में संजू दस्तानों के साथ नजर आ सकते हैं।
इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का सबसे रोमांचक मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) के खेलने की संभावनाएं काफी प्रबल हैं। जबकि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह को रिप्लेस कर सकते हैं, जो कि वापस अपने घर लौट चुके हैं।
बता दें कि, रिंकू सिंह के पिता की तबीयत अचानक से काफी खराब हो गई है, जिसके बाद उनको तुरंत ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। वहां, पर रिंकू के पिता का उपचार जारी है और यही कारण है कि रिंकू की संजू को सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में मौका मिल सकता है।
Sanju Samson करेंगे विकेटकीपिंग
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन विकेटकीपिंग का अभ्यास करते नजर आए। इसके बाद माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन (Sanju Samson) विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं।
SANJU SAMSON WITH THE GLOVES IN PRACTICE SESSION AT CHEPAUK. 🌟 pic.twitter.com/iaRcizEoaI
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 25, 2026
जबकि ईशान किशन मैदान पर क्षेत्ररक्षण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दो तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक में संजू दस्तानों के साथ कैच प्रैक्टिस कर रहे हैं तो दूसरे में संजू और ईशान साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान संजू के हाथों में दस्तानें हैं तो ईशान किशन बिना दस्तानों के नजर आ रहे हैं।
हर्षित राणा के बाद टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, बीच टूर्नामेंट से बाहर ये खिलाड़ी, वापस लौटा घर
नामीबिया के खिलाफ खेली थी अच्छी पारी
जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिलने से पहले संजू सैमसन (Sanju Samson) को नामीबिया के खिलाफ एक मैच खेलने का मौका मिला था। उस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नहीं खेले थे, जिसके बाद संजू पर टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया। नामीबिया के खिलाफ संजू ने केवल 8 गेंदों का सामना किया था, जिसपर उन्होंने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए थे।
लेकिन एक और बड़ा हिट लगाने की कोशिश में वह कैच आउट हो गए। मगर उनकी इस छोटी, पर महत्वपूर्ण पारी ने भारत को 200 का आंकड़ा पार करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। अब कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव चेन्नई में उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।
कौन सी बिमारी से ग्रसित हैं रिंकू सिंह के पिता, कैसी हैं अभी हालत? जानें किस अस्पताल में भर्ती
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर