संजू सैमसन बनाम शाहिबजादा फरहान: कौन था टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट ओपनर? जानिए क्या कहते हैं आंकड़ें
Published - 10 Mar 2026, 09:12 AM | Updated - 10 Mar 2026, 09:24 AM
Sanju Samson vs Sahibjada Farhan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन भारतीय टीम के शानदार खिताबी बचाव के साथ हुआ। टूर्नामेंट के दौरान दुनिया भर के बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन चर्चा का मुख्य विषय यह रहा कि टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज कौन था? आंकड़ों की जंग में मुख्य रूप से दो नाम सामने आए, पाकिस्तान के शाहिबजादा फरहान और भारत के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson)।
शाहिबजादा फरहान के नाम सबसे ज्यादा रन

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शाहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी का एक ऐसा कारनामा किया, जिसकी बराबरी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। फरहान ने टूर्नामेंट में कुल 383 रन बनाए, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा इस संस्करण में सर्वाधिक रन हैं। उन्होंने 76.60 की शानदार औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
खास बात यह है कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो शतक भी जड़े। फरहान ने विराट कोहली के एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सर्वाधिक रन (319) बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। आंकड़ों के लिहाज से वे इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे।
फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर का पोस्ट हुआ वायरल, इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ
Sanju Samson का जलवा
दूसरी ओर, संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भले ही कुल रनों के मामले में फरहान से कम रन (321 रन) बनाए हों, लेकिन उनका इम्पैक्ट किसी भी अन्य बल्लेबाज से कहीं ज्यादा था। सैमसन ने केवल 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.37 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। सैमसन की सबसे बड़ी खूबी उनका बिग मैच टेम्परामेंट रहा।
उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल जैसे दबाव वाले मैचों में अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। 24 छक्कों के साथ, वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे, जिसने भारतीय टीम की आक्रामक शुरुआत को परिभाषित किया।
भारत की खिताबी जीत के बाद सातवें आसमान पर सुनील गावस्कर, खुशी से झुमते-नाचते आए नजर
Sanju Samson और फरहान में बेहतर कौन?
आंकड़ों की तुलना करें तो शाहिबजादा फरहान का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चला और उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं संजू सैमसन ने बेहद कम मैचों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम की जीत की नींव रखी।
यदि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज का चयन किया जाए, तो फरहान का नाम सर्वाधिक रनों के कारण ऊपर है, लेकिन सैमसन का प्रदर्शन भारत की खिताबी जीत का सबसे अहम हिस्सा रहा।
क्रिकेट फैंस यह मान सकते हैं कि फरहान इस वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर रहे, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपनी बल्लेबाजी के इम्पैक्ट से खुद को सबसे खतरनाक ओपनर के रूप में साबित किया।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर