संजू सैमसन vs रोहित शर्मा: कौन बड़ा सिक्सर किंग, जानें दोनों के टी20I रिकॉर्ड्स में कौन निकल रहा नंबर-1

Published - 11 Mar 2026, 08:56 AM | Updated - 11 Mar 2026, 09:05 AM

Sanju Samson 2

Sanju Samson vs Rohit Sharma: टी20 क्रिकेट में छक्कों की बरसात देखना हर प्रशंसक को पसंद होता है, जब बात भारतीय टीम और छक्के दोनों की हो, तो दो रोहित शर्मा का नाम जरूर आता है। रोहित शर्मा ने लंबे समय तक इस फॉर्मेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से राज किया है, तो इस विश्व कप के बाद से संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है। इन दोनों खिलाड़ीयों ने टी20 क्रिकेट में ओपनींग किया है, आईए जानते हैं दोनों में से कौन है बेस्ट।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में Sanju Samson का जलवा

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 89 रनों की तूफानी पारी ने न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया।

सैमसन ने महज चार पारियों में 16 छक्के जड़कर एक ही टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा के 2024 वर्ल्ड कप के 15 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उनकी यह निरंतरता और दबाव में बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें वर्तमान में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनाती है।

मोहम्मद आमिर का चुनाव देख आप भी पीट लेंगे अपना माथा, वरुण-कुलदीप-सिराज-अर्शदीप से इन 4 पाकिस्तानियों को बताया बेहतर

रोहित शर्मा टी20I क्रिकेट के सिक्सर किंग

भले ही संजू सैमसन (Sanju Samson) ने किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में रोहित के रिकॉर्ड को तोड़ा हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोहित शर्मा का रुतबा अब भी बेजोड़ है। रोहित ने अपने टी20I करियर में 205 छक्के जड़े हैं, जो एक विशाल आंकड़ा है।

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। उनकी खूबी यह थी कि वे क्रीज पर सेट होने के बाद विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर देते थे। रोहित का 159 टी20I मैचों का लंबा करियर कंसीस्टेंसी और आक्रामकता का बेहतरीन उदाहरण रहा है।

इस दिन होगा IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान, BCCI ने घोषित की डेट, देरी का बताया कारण

Sanju Samson और रोहित शर्मा में कौन आगे ?

अगर हम आंकड़ों की बात करें, तो रोहित शर्मा का करियर रिकॉर्ड 205 छक्कों के साथ काफी लंबा और अनुभवी है, जबकि संजू सैमसन अभी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। सैमसन की सबसे बड़ी ताकत उनका स्ट्राइक रेट है, जो 2026 वर्ल्ड कप के दौरान 200 से भी ऊपर रहा है। जहाँ रोहित ने वर्षों तक भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई, वहीं सैमसन अब वही काम कर टीम को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शर्मा इस फॉर्मेट के सिक्सर किंग रहे हैं, लेकिन संजू सैमसन ने अपनी विस्फोटक तकनीक से साबित कर दिया है कि वे भविष्य के सबसे बड़े सिक्स-हिटिंग मशीन बनने को तैयार हैं। रोहित शर्मा एक युग के अंत हैं, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) की वर्तमान फॉर्म और उनके द्वारा तोड़े गए हालिया रिकॉर्ड्स ने उन्हें टी20 का नया सुपरस्टार बना दिया है।

Tagged:

team india Rohit Sharma Sanju Samson
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com