संजू सैमसन बनाम ईशान किशन: बतौर विकेटकीपर दोनों के टी20 आंकड़ों की तुलना? जानें कौन करता इलेवन में जगह डिजर्व
Published - 29 Jan 2026, 04:23 PM | Updated - 29 Jan 2026, 04:30 PM
Table of Contents
Sanju Samson: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन को स्क्वाड में शामिल किया गया है। लेकिन जहां ईशान किशन लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं तो संजू सैमसन (Sanju Samson) का फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे संजू ने 4 मैचों में सिर्फ 40 रन बनाए हैं, जबकि ईशान का बल्ला बिजली की रफ्तार से चल रहा है। लेकिन दोनों में किसके आंकड़े ज्यादा बढ़िया है और कौन प्लेइंग इलेवन में जगह को डिजर्व करता है चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।
Sanju Samson का फॉर्म बना चिंता का विषय
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम इंडिया का प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज माना जा रहा था, लेकिन शुरुआती चार मैचों के बाद साफ दिखाई दे रहा है कि वह विश्व कप 2026 में बैकअप विकेटकीपर के तौर पर नजर आएंगे।
संजू ने भारत के लिए साल 2015 में टी20 डेब्यू किया था, लेकिन बीते एक दशक में वह भारत के लिए सिर्फ 56 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 24.36 की औसत और 147.86 के स्ट्राइक रेट से 1072 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
हालांकि, बीते एक दशक में संजू (Sanju Samson) को कई बार अपने खराब फॉर्म के कारण टीम से ड्रॉप होना पड़ा है और यही कारण है एक दशक बाद भी वह सिर्फ 56 टी20 खेलने में सफल रहे हैं।
संजू का विश्व कप खेलना मुश्किल
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भारत के लिए साल 2025 में 15 टी20 मैच खेले थे, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 20 की औसत और 127 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 222 रन बनाए थे। इस दौरान संजू (Sanju Samson) ने केवल एक अर्धशतक ठोका था।
जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती चार मैचों में वह सिर्फ 40 रन ही बना सके हैं। पहले मैच में उन्होंने 10, दूसरे में 6, तीसरे में शून्य और चौथे मैच में 24 रन ही बना सके थे। इसके बाद उनका बेंच पर बैठना तय है क्योंकि कोच गौतम गंभीर विश्व कप में बिना कोई रिस्क लिए ईशान किशन को प्राथमिकता दे सकते हैं।
ईशान का फॉर्म शानदार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच और टी20 विश्व कप 2026 के लिए चयनकर्ताओं ने ईशान किशन पर भरोसा जताया था, और कोच गौतम गंभीर ने उन्हें शुरुआत से ही मौके दिए हैं। पहले मैच में ईशान ने केवल 8 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने केवल 32 गेंदों पर 76 रन ठोककर भारत को शानदार जीत दिलाई थी।
ईशान ने अकेले दम पर भारत को हार से जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, जबकि तीसरे टी20 में ईशान के बल्ले से 13 गेंदों पर 28 रन की पारी देखने को मिली थी। बता दें कि, ईशान का बल्ला लगातार बोल रहा है, जिसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप 2026 में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
ईशान के आंकड़ों पर नजर
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भारत के लिए साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने भारत के लिए अभी तक 35 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.70 की औसत और 131.59 के स्ट्राइक रेट से 908 रन बनाए थे। इस दौरान ईशान के बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।
इसके अलावा ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में खेले 10 मैचों में 517 रन ठोके थे, जिसमें दो शतक शामिल थे। इसी फॉर्म के कारण ईशान किशन को टी20 स्क्वाड में वापस बुलाया गया है और माना जा रहा है कि तिलक की वापसी के बाद ईशान नहीं, बल्कि संजू सैमसन (Sanju Samson) को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
चौथा टी20 की हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर फूटा कोच गंभीर का गुस्सा, अंतिम मुकाबले से निकाल रहे बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर