कैमरे में भावुक होकर पहली बार खुलकर बोले संजू सैमसन, बताया आखिर क्यों छोड़ी राजस्थान रॉयल्स

Published - 17 Mar 2026, 02:19 PM | Updated - 17 Mar 2026, 02:24 PM

Sanju Samson

Sanju Samson: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 11 सीजन के बाद पहली बार राजस्थान रॉयल्स के साथ नहीं बल्कि, उनके खिलाफ खेलते नजर आएंगे। 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है।

लेकिन मैच से पहले कैमरे के सामने संजू सैमसन (Sanju Samson) भावुक नजर आएं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि किन कारणों के चलते उन्हें पिंक आर्मी का साथ छोड़कर चेपॉक जाना पड़ा। आईए जानते हैं क्या थे वह कारण, जिसके चलते संजू को 12 साल बाद राजस्थान से अपने रिश्ते तोड़ने पड़े।

आगे बढ़ने के लिए बदलाव जरूरी-Sanju Samson

आईपीएल 2026 से पहले सोमवार को संजू सैमसन (Sanju Samson) पत्रकारों से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान संजू से उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने की वजह जाननी चाही तो संजू ने कहा कि,

“यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मेरे पुराने साथी खिलाड़ी, प्रबंधन और सहायक स्टाफ हैं जिनसे मैं प्यार करता हूं और जिनका सम्मान करता हूं। मैंने राजस्थान रॉयल्स को इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय पूरा हो चुका है। कभी-कभी खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए बदलाव करने जरूरी होते हैं।”

थाला के लिए कही ये बात

पत्रकारों से वार्ता के दौरान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात की, जिनके साथ वह पहली बार आईपीएल में ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले हैं। संजू सैमसन ने धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने पर कहा

"माही भाई के साथ एक ही टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) का हिस्सा होना मेरे लिए सीखने का सबसे बड़ा मौका होगा है। मैंने उनसे फोन पर बात की है, लेकिन उनके साथ मैदान पर उतरना मेरे लिए एक अलग अनुभव होगा।"

संजू सैमसन (Sanju Samson) को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दल में शामिल किया था। हालांकि, इसके लिए उन्हें ट्रेड में राजस्थान को रवींद्र जडेजा और सैम करन के रूम में दो मैच विनर देने पड़े थे।

राजस्थान में जडेजा की एंट्री

जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को दे दिया है तो साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले रवींद्र जडेजा की दोबारा टीम में वापसी हो चुकी है। जडेजा ने अपने आईपीएल करियर साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स से की थी और उसी सीजन टीम ने अपना पहला खिताब भी जीता था।

इसके बाद 2009 में भी जडेजा राजस्थान का हिस्सा रहे थे 2011 में वह कोच्चि टस्कर्स केरल में चले गए थे। एक सीजन इस टीम के लिए खेलने के बाद साल 2012 में रवींद्र जडेजा की पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री हुई थी और 12 सीजन तक उन्होंने येलो जर्सी पहनकर टीम का प्रतिनिधित्व किया था। बता दें कि, जडेजा ने इस टीम को अपने प्रदर्शन के दम पर कई बड़े मैचों में जीत दिलाई है, लेकिन अब उनकी राजस्थान में एंट्री होने जा रही है।

"ये उनका काम है...." लगातार ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का फूटा गुस्सा, अपने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

177 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com