संजू सैमसन या एमएस धोनी? अनिल कुंबले ने बताया CSK के उपकप्तान का नाम
Published - 20 Mar 2026, 11:36 AM | Updated - 20 Mar 2026, 11:48 AM
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) अब आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स के साथ एक लंबे सफर के बाद, सैमसन का ट्रेड के जरिए सीएसके में शामिल होना इस सीजन की सबसे बड़ी खबर है।
पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने इस बदलाव पर अपनी राय रखते हुए बताया कि संजू सैमसन (Sanju Samson) और में धोनी, दोनों में से कौन होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के उपकप्तान।
क्या Sanju Samson होंगे CSK के उपकप्तान ?

राजस्थान रॉयल्स से सीएसके में आए संजू सैमसन को पीली जर्सी में काफी आनंद लेते हुए देखा जा था है। इसी दौरान पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम में शामिल करना चेन्नई सुपर किंग्स का एक मास्टरस्ट्रोक है।
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कुंबले ने कहा कि संजू के पास कप्तानी का लंबा अनुभव है, जो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए सालों तक नेतृत्व करते हुए हासिल किया है। कुंबले के अनुसार, ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान बने रहेंगे, लेकिन संजू सैमसन उनके मुख्य सहयोगी यानी उपकप्तान की भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ऋतुराज किसी कारणवश उपलब्ध नहीं होते हैं, तो एमएस धोनी के बजाय संजू कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं क्योंकि उनके पास अनुभव है और चेन्नई के फैंस के साथ अच्छे जुड़ सकते हैं।
एमएस धोनी या संजू सैमसन, कौन करेगा विकेटकीपिंग?
चेन्नई के फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मैदान पर ग्लव्स कौन पहनेगा? संजू सैमसन (Sanju Samson) और एमएस धोनी दोनों ही दिग्गज विकेटकीपर हैं।
इस पर कुंबले ने संकेत दिया कि धोनी इस सीजन में संजू को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कुंबले ने कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर एमएस धोनी सीजन के दौरान किसी मोड़ पर संजू को कीपिंग की भूमिका दे दें।
संजू का केरल से होना और तमिल भाषा की समझ होना उन्हें चेन्नई के फैंस के साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ता है, जो फ्रेंचाइजी के लिए एक फायदे का सौदा है।
CSK के लीडरशिप ग्रुप में संजू का बढ़ता कद
आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करके संजू सैमसन (Sanju Samson) पर भरोसा जताया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू फिलहाल अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।
कुंबले ने जोर देकर कहा कि संजू का आइकन वाला रुतबा और उनकी मैच जिताने की क्षमता उन्हें धोनी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी बनाती है।
सीएसके के सेटअप में उनकी मौजूदगी टीम को मध्यक्रम में मजबूती देने के साथ-साथ एक अनुभवी खिलाड़ी भी प्रदान करती है। संजू सैमसन की चाहत रही है कि वो सीएसके फ्रेंचाइजी के लिए खेले, जो इस साल होने वाली आईपीएल 2026 में पूरा हो जाएगा।
आपको बता दे संजू सैमसन आईपीएल में पहले केकेआर में चुने गए थे लेकिन वहां उन्हें एक भी मौका नहीं मिला था जिसके बाद अगले नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया गया था बाद में वे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने थे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर