संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों Abhishek Sharma से जलते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी?
Published - 15 Mar 2026, 02:27 PM | Updated - 15 Mar 2026, 02:40 PM
Abhishek Sharma: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले में भारत की टक्कर न्यूजीलैंड से हुई थी. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग की. इस दौरान ओपनर्स अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और संजू सैमसन के बीच लंबी पार्टनरशिप हुई. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर भारत को मजबूत शुरूआत दिलाई. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. वहीं, संजू ने 46 बॉल का सामना करते हुए 86 रनों की धमाकेदार इनिंग खेली.
जिसकी बदौलत भारत ने 96 रनों के अंतर से जीत दर्ज की और तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई. हाल ही में टूर्नामेंट की यह हिट जोड़ी एक साथ नजर आई. जहां पर संजू ने बताया कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता से टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी उनसे चिढ़ते हैं. साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई.
Abhishek Sharma से जलते हैं साथी खिलाड़ी: संजू सैमसन
Sanju Samson is so good with his Hindi 😍 pic.twitter.com/khXMNLAfVx
— Cricketopia (@CricketopiaCom) March 14, 2026
दरअसल, इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2026 में संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इंवेट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि अभिषेक की बढ़ती लोकप्रियता और फैंस जब उन्हें जोर से चीयर्स करते हैं तो कुछ साथी खिलाड़ी चिढ़ते हैं. इस दौरान संजू ने अभिषेक को जल्दी शादी करने की सलाह भी दी.
सैमसन ने आगे कहा कि, ‘ शुरुआत में अभिषेक के नाम की गूंज इतनी तेज थी कि बाकी खिलाड़ी सोचते थे, क्या लोग सिर्फ उसे ही देखते हैं? हर जगह ‘अभिषेक, अभिषेक’ की आवाजें गूंजती थीं.
जिससे बाकी टीममेट्स को थोड़ी जलन होती थी. लेकिन, अभिषेक अब टीम का ‘सुपरस्टार’ है.’ सैमसन ने अभिषेक की टांग खींचते हुए कहा कि, ‘अब तो शादी कर ले भाई!’
संजू भाई बहुत सरल और सुलझे हुए इंसान है: अभिषेक

संजू सैमसन ने अभिशेष शर्मा (Abhishek Sharma) संग अपनी पार्टनरशिप पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों की जोड़ी फायर की तरह है. कभी वह आग लगाते हैं तो कभी मैं खुद. संजू ने आगे कहा कि, दोनों के बीच केरल-पंजाबी बॉन्ड इतना मजबूत है कि एक-दूसरे की भाषा समझने में कोई दिक्कत नहीं होती है.
वहीं, अभिशेष ने संजू की काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि संजू भाई बहुत सरल और सुलझे हुए इंसान है. वह दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं और सभी से बहुत प्यार करते हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर