'FINAL में सिर्फ वो चलेगा....' संजू सैमसन ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन होगा फाइनल मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच'
Published - 06 Mar 2026, 03:10 PM | Updated - 06 Mar 2026, 03:11 PM
Table of Contents
Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय ओपनर संजू सैमसन से उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो कि 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' बनेगा. हालांकि, जिस प्लेयर का नाम संजू (Sanju Samson) ने लिया है वह अब टूर्नामेंट में संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया है.
लेकिन RR के एक्स कैप्टन का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में यह खिलाड़ी शानदार कमबैक करेगा और 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का खिताब भी जीतेगा
Sanju Samson ने किस खिलाड़ी को बताया प्लेयर ऑफ़ द मैच?

दरअसल, संजू सैमसन ने जिस खिलाड़ी को 'Player of the Match' बताया है वो अभिषेक शर्मा है. Sanju Samson ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले स्ट्रग्ल कर रहे अभिषेक को अपना सपोर्ट दिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि युवा खिलाड़ी को टीम मैनेजमेंट और साथी खिलाड़ियों का साथ मिल रहा. वह फाइनल मैच में जरूर वापसी करेगा.
संजू ने कहा कि, ''ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है. कप्तान और टीम के सभी साथी खिलाड़ियों का उसे साथ मिल रहा है. सभी को उस पर पूरा भरोसा है. किसी भी खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आता रहता है. बस एक-दो शॉट्स खेलने की बात है फिर आत्म विश्वास वापिस लौट आता है. ऐसे में हो सकता है कि फाइनल अभिषेक के नाम ही रहे."
Sanju Samson के नाम का बजा डंका
वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खुद को साबित कर दिया है. संजू ने बता दिया है कि अब भी उनमें क्रिकेट बाकी है. उन्होंने खुद खुलासा किया कि न्यूजीलैंड सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश की. क्योंकि वह वर्ल्ड कप स्क्वाड में अपनी जगह बनाना चाहते थे. लेकिन वह नाकामयाब रहे।
इसके बावजूद संजू को 2026 टी0 विश्व कप में खेलने का मौका और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसके बाद संजू ने दोबारा सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन कूट अपने नाम का डंका बजा दिया.
भारत और इंग्लैंड के मैच का हाल
भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. जबकि अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर ही आउट हो गए.
फिर ईशान किशन ने संजू के साथ मिलकर स्कोर बढ़ाने का जिम्मा लिया. ईशान ने 18 गेंदों में तेज गति से 39 रन कूटे. शिवम दुबे ने भी 43 रनों का योगदान दिया और सूर्या 11, हार्दिक पांड्या ने 27 रन बनाए. वहीं, तिलक ने 7वें नंबर बैटिंग करते हुए सिर्फ 7 गेंदों में 21 रन जोड़े.
वहीं, 253 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम का पहला विकेट तेजी से गिरा. लेकिन तीसरे नंबर पर जैक बैथल ने मैच में समां बांध दिया. उन्होंने अकेले ही 48 गेंदों पर 105 रनों की तूफानी सेंचुरी जड़ी. लेकिन बुमराह की सटीक गेंदबाजी ने भारत को 7 रनों से जीत दिलाई. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच 8 मार्च को खेला जाएगा. दोनों ही टीमें खिताब जीतने के लिए बेताब है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर