Sanju Samson का ऐतिहासिक कारनामा, बना डाला ऐसा अनोखा रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं कर पाया
Published - 10 Mar 2026, 04:50 PM | Updated - 10 Mar 2026, 04:56 PM
Table of Contents
Sanju Samson: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन के बल्ले का कोहराम देखने को मिला था। शुरुआती मैचों में बेंच से मुकाबला देखने वाले संजू टूर्नामेंट जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर निकले। फाइनल समेत संजू ने बैक टू बैक तीन अर्धशतक ठोके थे, जबकि पांच पारियों में उन्होंने बल्ले से 80 की औसत और 199 के स्ट्राइक रेट के साथ 321 रन बनाए थे।
इसके साथ ही संजू सैमसन (Sanju Samson) ने एक ऐसा कीर्तिमान भी अपने नाम पर स्थापित कर लिया है, जो कि आज से पहले कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया है।संजू ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Sanju Samson ने बनाया खास रिकॉर्ड
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसकी बदौलत भारतीय टीम खिताब को अपने नाम करने में सफल रही थी। जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के पुरुष या महिला टीम में किसी टूर्नामेंट में अपनी टीम की ओर से चार मैच नहीं खेलने के बावजूद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया है।
संजू से पहले केवल चार खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए सभी मैच नहीं खेलने के बावजूद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इन खिलाड़ियों ने अपनी टीम की ओर से सिर्फ एक-एक मैच नहीं खेला था। लेकिन संजू ने चार मैच नहीं खेलने के बाद ये खिताब अपने नाम किया है, जो कि उनके लिए एक खास उपलब्धि है।
एक मैच न खेलने के बाद इन खिलाड़ियों को मिला है पुरस्कार
संजू सैमसन (Sanju Samson) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में चार मैच नहीं खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। लेकिन उनसे पहले कम से कम एक मैच नहीं खेलकर ये चार खिलाड़ी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की लिसा कीटली (महिला वनडे विश्व कप 200, नौ में से आठ मैच खेले), ऑस्ट्रेलिया की कारेन रोल्टन (महिला वनडे विश्व कप, आठ में से सात मैच खेले), इंग्लैंड के केविन पीटरसन (पुरुष टी20 विश्व कप 2010, सात में से छह मैच खेले) और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पांच में से चार मैच खेले) ये खास उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
लेकिन, इन खिलाड़ियों ने सिर्फ एक मैच मिस करने के बाद ये पुरस्कार हासिल किया है, लेकिन संजू सैमसन (Sanju Samson) ने चार मैच छोड़ने के बाद ये कीर्तिमान स्थापित किया है।
BCCI ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ की धनराशी, जानें हर एक प्लेयर के हिस्से में आएंगे कितने रूपये
चार मैच में बैठे थे बाहर
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में चार मैच नहीं खेले थे। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन बेंच पर बैठे थे। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अभिषेक के अस्वस्थ होने के कारण संजू को मौका दिया गया, लेकिन उनके वापसी आने के बाद संजू को फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में पहली हार के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन (Sanju Samson) की मैदान पर वापसी हुई और इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले के दम पर टीम इंडिया को जीत पर जीत दिलाई।
कोलकाता में संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक नाबाद 97 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू के बल्ले से 89 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी निकली थी। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू ने एक बार फिर 89 रन ठोक भारत को 255 रन तक पहुंचाने में बहुमूल्य योगदान अपने बल्ले से दिया।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर