संजू सैमसन के पास आखिरी मौका! अब भी गलती सुधारी नहीं तो टीम इंडिया में वापसी होगी मुश्किल

Published - 26 Jan 2026, 04:43 PM | Updated - 26 Jan 2026, 04:47 PM

Sanju Samson

Sanju Samson: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच टी20 मैचों की श्रृंखला के शुरुआती तीन मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का स्कोर 10, 6 और 0 का रहा है। जबकि दूसरी तरफ ईशान किशन ने लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं, जिसके बाद संजू (Sanju Samson) के स्थान पर खतरा मंडराने लगा है।

हालांकि, संजू के लिए अच्छी बात ये है कि तिलक की अभी टी20 स्क्वाड में वापसी नहीं हो रही है, ऐसे में बाकी के दोनों मैचों में उन्हें मौका मिलना तय है। लेकिन अगर उन्होंने दोनों मैचों में रन नहीं बनाए तो फिर यहां से उनकी वापसी बेहद मुश्किल हो जाएगी।

मौके मिलने के बावजूद हो रहे हैं फ्लॉप

संजू सैमसन का फॉर्म न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि उनके अलावा सभी बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि पिछले साल रनों के लिए संघर्ष कर रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस सीरीज में बैक टू बैक दो शतक लगा चुके हैं, लेकिन एक संजू सैमसन हैं जिनका रनों के लिए संघर्ष जारी है।

बता दें कि, पहले टी20 में संजू (Sanju Samson) केवल 10 रन ही बना सके थे। जबकि दूसरे मैच में उनके बल्ले से केवल 6 रन निकले थे। वहीं, गुवाहाटी की सपाट पिच पर वह गोल्डन डक का शिकार बने थे। जबकि इससे पहले भी उन्हें कई मौके कोच गौतम गंभीर द्वारा दिए जा चुके हैं।

इस सीरीज में मिलेगा आखिरी मौका

संजू सैमसन को अगर टी20 विश्व कप 2026 में खेलना है तो उन्हें बाकी बचे दोनों मैचों में रन बनाने होंगे। जहां सीरीज का चौथा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा तो श्रृंखला का आखिरी मैच केरल के तिरुवनंतपुरम में होगा, जो कि संजू (Sanju Samson) का होम ग्राउंड भी है।

अगर संजू यहां पर फ्लॉप होते हैं तो फिर उनकी जगह टी20 विश्व कप में ईशान किशन के साथ शुरुआत करवाई जा सकती है, जबकि संजू सैमसन बेंच पर बैठकर पूरे टूर्नामेंट को देखते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर संजू बाकी दो मैचों में प्रदर्शन नहीं करते हैं तो फिर उन्हें बैकअप विकेटकीपर बनाया जा सकता है, क्योंकि ईशान के फॉर्म को देखते हुए पहला मौका उन्हें मिलने की संभावना है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए गौतम गंभीर बदल सकते है भारत का स्क्वाड, अपने चेले को दे सकते हैं टीम में मौका

Sanju Samson के सपोर्ट में उतरे दिग्गज

हालांकि, संजू सैमसन के फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी उनके सपोर्ट में उतर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने क्रिकबज के शो पर कहा कि अगर चौथे टी20 में तिलक की वापसी होती है तो ईशान को बाहर करके संजू (Sanju Samson) को मौके देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं संजू के साथ जाना पसंद करूंगा, चाहे वह रन नहीं बना रहे हो। वहीं, हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि संजू रन नहीं बना रहे हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें एक या दो मौके और देगी। उन्हें खुद पर विश्वास रखकर रन बनाने होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर नया विवाद, पाकिस्तान ने भारत के साथ मुकाबला खेलने से किया इनकार

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

16 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com