2235 विकेट वाले दिग्गज पर भारी पड़े संजू सैमसन, छक्के से दिया करारा जवाब, VIDEO वायरल
Published - 23 Mar 2026, 02:18 PM | Updated - 23 Mar 2026, 02:27 PM
Table of Contents
Sanju Samson: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बदली हुई नजर आने वाली है. जिसकी खास वजह संजू सैमसन है. वह राजस्थान रॉयल्स के साथ नहीं बल्कि इस सीजन पीली जर्सी में खेलेंगे. CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम कुर्रन के साथ ट्रेडिंग कर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है.
लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले संजू मैदान (Sanju Samson) 2235 विकेट लेने वाले गेंदबाज का सामना करते हुए दिखाई दिए. हालांकि, संजू ने इस गेंदबाज का कभी मुकाबला नहीं हुआ था. लेकिन जब दोनों एक साथ मैदान पर उतरे को नजारा कुछ और ही था.
Sanju Samson और दिग्गज गेंदबाज का आमना-सामना

दरअसल, संजू सैमसन (Sanju Samson) का जिस गेंदबाद से सामना हुआ वह मुथैया मुरलीधरन थे. जब दोनों का मैदान में एक-दूसरे से सामना हुआ मैच और ज्यादा रोमांचक हो गया. एक तरफ भारत का युवा खिलाड़ी तो दूसरी तरफ 53 साल के मुथैया मुरलीधरन. जिन्होंने पूरे क्रिकेट करियर में 2235 विकेट चटकाए हैं.
बता दें कि मुरलीधरन ने फर्स्ट क्लास में 1374 विकेट, लिस्ट ए में 682 और T20 के 179 विकेट चटकाए हैं. जबकि, संजू (Sanju Samson) इस वक्त अपनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई जीताऊ पारी खेली. जिस कारण वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे.
मुरलीधरन के सामने संजू का नहीं चला बल्ला
Sanju Samson batting against Muttiah Muralitharan.🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 22, 2026
Sanju tries to step out and play a shot but misses. On the next ball too, he fails to connect, but on the last ball, he hits a six.😂🔥 pic.twitter.com/FQi4vOHs27
क्रिकेट फील्ड पर जब मुरलीधरन और संजू साथ में आए. एक के हाथ में बैट था तो, दूसरे के हाथ में गेंद थी. पहली एक-दो बॉल तो संजू ने बहुत ही आराम से खेली. लेकिन जब उन्होंने बड़ा शॉट्स खेलने का प्रयास किया तो उसमें विफल हो गए. जब सामने मुरलीधरन जैसे ग्रेट गेंदबाज हो तो किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा शॉट लगाना मुश्किल हो जाएगा.
हालांकि, सैमसन ने अगली ही गेंद पर मुरलीधरन को बीट किया. लेकिन धीरे-धीरे करते हुए वह छक्का मारने में कामयाब रहते हैं.
CSK ने पूर्व खिलाड़ियों को किया सम्मानित
बता दें कि मुथैया मुरलीधरन 2008 से 2010 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. CSK के लिए अब तक उन्होंने टोटल 40 मैचों में 40 विकेट चटकाए हैं. हाल ही में मुरलीधरन CSK के कार्यक्रम ROAR 2026 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई में पहुंचे थे. इस खास मौके पर सीएसके के सभी एक्स खिलाड़ी इकट्ठा हुए थे.
मुरलीधरन के लाथ मैथ्यू हेडन, ड्वेन ब्रावो, माइकल हसी, पार्थिव पटेल, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ और सुरेश रैना भी मौजूद रहे. वहीं, एमएस धोनी ने इस आयोजन में पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित किया और साथ ही वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए. माही ने शिवम दुबे और संजू सैमसन के साथ भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले आयुष म्हात्रे को भी सम्मान दिया.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर