संजू या ईशान कौन करेगा USA के खिलाफ भारत के लिए ओपनिंग? अब जाकर राज से उठा पर्दा

Published - 06 Feb 2026, 03:57 PM | Updated - 06 Feb 2026, 04:02 PM

IND vs USA

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के आगाज में अब सिर्फ एक दिन बाकी है. भारतीय टीम 7 फरवरी को अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेलेगी. लेकिन मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की ओपनिंग जोड़ी को लेकर सिरदर्दी बनी हुई थी.

लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मैच ने यह तस्वीर बिल्कुल साफ कर दी है. आइए तो आगे जानते हैं कि संजू सैमसन और ईशान किशन में से किसे अभिषेक शर्मा के साथ यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है.

IND vs USA: संजू हुए बाहर, ईशान किशन को मिला मौका

Image 53

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए वॉर्म अप मैच में भारतीय कप्तान सूर्या ने ईशान किशन को प्लेइंग XI में जगह दी. जबकि संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया.यह बदलाव दिखाता है कि सूर्या और कोच गंभीर आक्रामक रणनीति को लागू करना चाहते हैं. साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आगे रखना चाहते हैं. जिससे भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ट्रॉफी जितने का प्रबल दावेदार बन सके.

वॉर्म-अप मैच में ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन कूट दिए. उनकी यह आतिशी पारी देखकर कप्तान सूर्या और कोच गंभीर की सारी टेंशन खत्म हो गई है. घरेलू क्रिकेट के बाद अब वॉर्म मैच में तूफानी पारी खेलकर ईशान किशन ने साबित कर दिया है कि वह अभी खतरनाक फॉर्म में हैं. वहीं, ईशान की इस पारी से संजू सैमसन के करियर पर खतरा मंडराने लगा है.

वॉर्म मैच से ही टीम इंडिया की प्लेइंग XI की तस्वीर साफ हो गई है कि ईशान के आगे संजू को महत्व नहीं दिया जाएगा .लेफ्ट हैंड और विकेटीपिंग में माहिर ईशान ने यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ ग्यारह में भी अपनी जगह पक्की कर ली है.

IND vs USA Match Prediction in Hindi, Match 3: वानखेडे में किसका चलेगा जादू? देखें पूरी रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का स्क्वाड

भारत क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरु होने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Sanju Samson IND vs USA T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com