संजू-ईशान ओपनर, नंबर-3-4-5 पर सूर्या-तिलक-रिंकू, खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फाइनल
Table of Contents
Team India: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत (Team India) ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम (Team India) ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन ने शानदार 89 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जोरदार संघर्ष किया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया। जैकब बेथल के शानदार शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई।
अब भारतीय टीम (Team India) का सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। यह ख़िताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।
ईशान किशन और संजू सैमसन कर सकते हैं ओपनिंग
टीम इंडिया (Team India) के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में ओपनिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन और संजू सैमसन को दी जा सकती है। संजू सैमसन ने पिछले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में नाबाद 97 रन बनाए, जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। ईशान ने पाकिस्तान और नामीबिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाए थे, जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 18 गेंदों पर 39 रन की अहम पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की। ऐसे में टीम प्रबंधन उनसे फाइनल में तेज और मजबूत शुरुआत की उम्मीद कर सकता है।
नंबर 3, 4 और 5 पर सूर्या, तिलक और रिंकू संभाल सकते हैं मोर्चा
न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के मध्यक्रम की जिम्मेदारी नंबर 3, 4 और 5 पर क्रमशःसूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को दी जा सकती है। ये तीनों बल्लेबाज़ तेजी से रन बनाने और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
रिंकू सिंह अंत के ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और फिनिशर की भूमिका निभाने में सक्षम हैं। ऐसे में यह तिकड़ी टीम इंडिया के बल्लेबाज़ी क्रम को मजबूती दे सकती है।
नंबर 6, 7 और 8 पर दुबे, हार्दिक और अक्षर संभालेंगे मोर्चा
टीम इंडिया (Team India) के लिए बल्लेबाज़ी क्रम में नंबर 6, 7 और 8 पर शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जिम्मेदारी निभा सकते हैं। ये तीनों खिलाड़ी टीम को बल्लेबाज़ी के साथ गेंदबाज़ी में भी संतुलन प्रदान करते हैं।
शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने पूरे टूर्नामेंट में कई उपयोगी पारियां खेली हैं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाला है। दोनों की आक्रामक बल्लेबाज़ी निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में अहम भूमिका निभाती है। वहीं अक्षर पटेल अपनी उपयोगी बल्लेबाज़ी और किफायती गेंदबाज़ी से टीम को अतिरिक्त मजबूती देते हैं।
गेंदबाज़ी क्रम संभालेंगे ये खिलाड़ी
टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाज़ी क्रम की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती निभा सकते हैं। ये तीनों गेंदबाज़ अपने अलग-अलग कौशल से टीम के आक्रमण को मजबूती देते हैं। अर्शदीप सिंह नई गेंद के साथ स्विंग और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं।जसप्रीत बुमराह अपनी घातक लाइन-लेंथ और दबाव भरे मौकों पर विकेट निकालने की क्षमता से टीम के सबसे बड़े हथियार माने जाते हैं।
उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ किफायती गेंदबाज़ी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं वरुण चक्रवर्ती अपनी रहस्यमयी स्पिन से मध्य और अंतिम ओवरों में बल्लेबाज़ों को बांधकर रखने में अहम योगदान देते हैं।