ऋषभ पंत के साथ विवाद पर संजीव गोयनका का बड़ा खुलासा, LSG ओनर ने चुप्पी तोड़ते हुए अब उगला पूरा सच

Published - 02 Apr 2026, 04:24 PM | Updated - 02 Apr 2026, 04:31 PM

Rishabh Pant

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीती रात रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें हीरो बनकर निकले समीर रिजवी. जिसकी वजह ने DC ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन इस हार से ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका के बीच मामला गरमा गया. मैच के बाद दोनों के बीच गंभीर बातचीत होती दिखाई दी थी.

इस दौरान का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा था. फैंस संजीव गोयनका के बर्ताव की फिर से आलोचना कर रहे थे. वहीं, LSG ओनर ने इस पूरे मामले पर अब अपनी सफाई दी है.

Rishabh Pant के साथ गोयनका की बहस

Rishabh Pant

संजीव गोयनका के इस वायरल वीडियो ने पुरानी यादों का ताजा कर दिया है. साल 2024 में हार के बाद जब केएल राहुल को LSG ओनर ने सरेआम लताड़ लगाई थी. एक बार फिर से यह नजारा बीती रात दिखाई दिया.

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद गोयनका, Rishabh Pant और कोच लैंगर एक साथ बात करते हुए दिखाई दिए. पंत इस दौरान काफी भावुक दिखाई दिए.

वहीं, फैंस ने इस पूरे वाकये को केएल राहुल से जोड़ के देखा. यूजर्स का कहना है कि कई बातें ड्रेसिंग रूम में भी हो सकती है. सार्वजनिक रूप से दिग्गज खिलाड़ियों की बेइज्जती करना ठीक नहीं है.

Rishabh Pant के मामले पर संजीव गोयनका ने क्या दी सफाई?

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने मैच से जुड़ी कर छोटी बातों का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा, "यह एक लंबा सीज़न है, और ऐसे पल किसी सार्थक चीज़ को बनाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा होते हैं।

मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे पूरी मज़बूती के साथ वापसी करेंगे। हमारे फ़ैन्स के लिए. आज एकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी ज़्यादा मज़बूत होकर वापसी करेंगे। इस सीज़न में @LucknowIPL की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है।"

दिल्ली से मिली हार पर पंत का बयान

वहीं, मैच के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने माना कि लखनऊ की बैटिंग परफॉर्मेंस कमजोर थी. बॉलिंग मजबूत होने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हमने जिस तरह से बैटिंग की, हम ज़्यादा देर तक कोई पार्टनरशिप नहीं बना पाए। हमें एक ऐसे बैट्समैन को लाना था जो थोड़ी-बहुत बॉलिंग भी कर सके। और यही वो ऑप्शन था जिसे हमें 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर चुनना पड़ा, क्योंकि एक अच्छी पिच पर भी हमारे रन कम थे।

पंत ने आगे कहा, आप जानते हैं, जब आप 140 रन बनाते हैं, तो आप सच में विरोधी टीम पर दबाव नहीं डाल पाते, खासकर इस तरह की अच्छी विकेट पर। लेकिन आप जानते हैं, एक अच्छी बात यह रही कि हमारे लड़कों ने कड़ी टक्कर दी; जिस तरह से हमने गेंदबाज़ी की, खासकर जिस तरह से हमने शुरुआत की, वह निश्चित रूप से इस सीज़न में आगे के लिए कुछ अच्छे संकेत हैं।

Rishabh Pant ने आगे क्या कहा?

पंत ने कहा कि, 'एक्स्ट्रा रन हमें भारी पड़ेंगे (20 एक्स्ट्रा रन देने पर), लेकिन साथ ही, आप जानते हैं, जब इस तरह की विकेट होती है, तो आप कुछ ज़्यादा ही कोशिश करने लगते हैं—खासकर 140 जैसे स्कोर पर, जहाँ आपको उन्हें आउट करना ही होता है, क्योंकि अगर वे सामान्य क्रिकेट भी खेलें, तो वे आसानी से जीत सकते हैं। लेकिन शुरुआत में कुछ और अहम विकेट लेने से निश्चित रूप से विरोधी टीम बैकफुट पर आ गई.'

Tagged:

rishabh pant INDIAN PREMIER LEAGUE LSG VS DC sanjeev goenka IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com