सैमसन या ईशान? सुनील गावस्कर ने बताया टी20 वर्ल्ड कप में किसे करनी चाहिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग
Published - 01 Feb 2026, 11:10 AM | Updated - 01 Feb 2026, 11:20 AM
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 4-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। श्रंख्ला के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम का प्रर्दशन लाजवाब रहा, जिसके चलते टीम 20 ओवर में 271 का विशाल लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रख सकी। टीम के इस स्कोर में अहम योगदान ईशान किशन का रहा, जिन्होंने शतकीय पारी खेल रनों का अंबार लगा दिया। वहीं, अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बताया है कि टी20 विश्वकप को में ईशान किशन या संजू सैंमसन में से किसको सलामी बल्लेबाज के रुप में चुनना चाहिए।
Sunil Gavaskar ने क्या कहा?
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने संजू सैमसन के मौजूदा प्रदर्शन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में सैमसन का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। उन्होंने पांच मैचों में केवल 46 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर महज 24 रन रहा। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान स्पष्ट कहा कि चयन समिति ने संजू सैमसन को पर्याप्त अवसर दिए, लेकिन वह उनका फायदा उठाने में विफल रहे।
गावस्कर ने आगे कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर आप फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ी के साथ जोखिम नहीं ले सकते। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि वह सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ होने वाले भारत के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को खेलते हुए नहीं देख रहे हैं। दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि सैमसन फिलहाल आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं और जिस तरह से वह आउट हो रहे हैं, वह टीम के लिए चिंता का विषय है।
टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, यही 11 खिलाड़ी खेलेंगे वो मैच
ईशान किशन का शानदार शतक
जबकि ईशान किशन ने सही समय पर फॉर्म में वापसी कर अपनी दावेदारी बेहद मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच में किशन ने 103 रनों की तूफानी पारी खेलकर चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ईशान के इस प्रदर्शन से काफी प्रभावित दिखे। ईशान ने सीरीज में कुल 215 रन बनाए, जो सूर्यकुमार यादव के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन थे।
गावस्कर का मानना है कि ईशान किशन ने अपनी इस शतकीय पारी से न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग स्लॉट के लिए बहस को भी खत्म कर दिया है। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके बल्ले से निकले रनों ने टीम इंडिया को वह 'स्ट्रक्चरल निश्चितता' दी है जिसकी तलाश हर बड़ी टीम को होती है।
Sunil Gavaskar ने तिलक वर्मा पर दिया जोर
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव केवल ईशान और सैमसन तक लिमिट नहीं है। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने तिलक वर्मा की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया है। गावस्कर के अनुसार, अगर तिलक वर्मा पूरी तरह फिट होकर वापसी करते हैं, तो भारत का बल्लेबाजी क्रम और भी संतुलित हो जाएगा। तिलक की उपस्थिति भारत को मध्यक्रम में फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती है, जिससे ईशान किशन को शुरुआती क्रम में बिना किसी दबाव के खेलने की आजादी मिलती है।
गावस्कर (Sunil Gavaskar) की बातों से ऐसा लग रहा है कि जब तक कोई फिटनेस समस्या न हो, भारत का बल्लेबाजी क्रम अब लगभग तय लग रहा है। ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी और अभिषेक शर्मा की निडरता टीम इंडिया को पावरप्ले में वह गति दे सकती है जिसकी जरूरत टी20 क्रिकेट में होती है। संजू सैमसन के लिए यह एक और ऐसा मोड़ है जहां उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर