सैम करन ने टीम इंडिया के साथ खेला माइंड गेम, खुलेआम धमकी देते हुए बोले 'कोई फ़र्क नहीं पड़ता...'

Published - 03 Mar 2026, 04:34 PM | Updated - 04 Mar 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों की यह रोमांचक भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगी. फाइनल में पहुंचने के लिए IND vs ENG के सभी खिलाड़ी अपनी जान झोंक देंगे.

इसी बीच सैम करन ने टीम इंडिया (Team India) को चेतावनी दी है. उन्होंने इस महा मुकाबले से पहले कहा है टीम इंडिया के साथ खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

IND vs ENG से पहले क्या बोले सैम करन?

IND Vs ENG

दरअसल, भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सेमीफाइनल के लिए महामुकाबला खेला जाना है. इस मैच के लिए दोनों टीमों के प्लेयर्स पूरी तरह से तैयार है. वहीं, सैम करन ने भी टीम इंडिया (Team India) के साथ भिड़त पर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा है कि, "इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हमने कैसा खेला है। यह सब एक दिन की बात है। हम सभी अलग-अलग समय पर योगदान दे रहे हैं। यह रोमांचक है। सभी फ़ैन उम्मीद कर रहे होंगे कि गुरुवार को एक परफ़ेक्ट गेम आएगा.'

करन के स्टेटमेंट से साफ है कि भारत-इंग्लैंड का मैच बेहद रोमांचित होने वाला है. खेल जगत के सभी दिग्गजों की नजरें इस महामुकाबले पर ठहरी हुई है.

लंदन की सड़कों पर पापा के साथ ठुमक-ठुमक कर चलते नजर आए अकाय कोहली, मासूमियत का VIDEO वायरल

Team India: अगर बारिश की वजह से मैच हुआ रद्द तो कौन होगा फाइनलिस्ट?

सेमीफाइनल में अगर बारिश की वजह से IND vs ENG का मैच रद्द होता है तो आईसीसी के नियमानुसार रिजर्व डे पर मुकाबा रखा जाएगा. अब सवाल यह भी आता है कि अगर रिजर्व डे पर भी परिणाम नहीं निकला तो क्या होगा?

इसके लिए भी ICC ने पहले से रूल्स बनाए है. जिसके मुताबिक, सुपर-8 में टॉप करने वाली टीम बिना मैच खेले फाइनल में पहुंच जाएगी, और दूसरी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

Team India टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 1 में शामिल था. जबकि, इंग्लैंड टीम ग्रुप 2 में थी. अगर ऐसे में बारिश की वजह से सेमीफाइनल रद्द होता है तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी, और भारत बाहर हो जाएगा.

क्योंकि भारतीय टीम (Team India) अपने ग्रुप में नंबर 2 पर थी. वहीं, इंग्लैंड ने अपने सभी मुकाबले जीत कर पहला स्थान हासिल किया था.

सुनील गावस्कर ने दिया टीम इंडिया को जीत का तगड़ा गुरुमंत्र, बोले 'ऐसा कर लो, सेमीफाइनल में जीत पक्की....'

Tagged:

team india Ind vs Eng icc T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com