सैम करन IPL 2026 से हुए बाहर, तो अब ये तूफानी ऑलराउंडर राजस्थान रॉयल्स में बनेगा रिप्लेसमेंट

Published - 20 Mar 2026, 10:54 AM | Updated - 20 Mar 2026, 10:57 AM

Sam Curran

Sam Curran: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है तो राजस्थान रॉयल्स अपने सफर की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। हालांकि, टूर्नामेंट अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि पिंक आर्मी के धाकड़ ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।

चेन्नई से ट्रेड के जरिए राजस्थान में आए इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनको पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। हालांकि, आरआर खेमे ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है, लेकिन अब ये खिलाड़ी उनको स्क्वाड में रिप्लेस कर सकता है।

ये खिलाड़ी कर सकता है Sam Curran को रिप्लेस

सैम करन (Sam Curran) को रिप्लेस करने में साउथ अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि, चोट के मामले में गेराल्ड का रिकॉर्ड भी ठीक नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में एक प्रोटियाज ऑलराउंडर का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

ऐसे में राजस्थान बिना दे किए गेराल्ड कोएत्जी को करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुन सकती है। बता दें कि, आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में ये प्रोटियाज खिलाड़ी अनसोल्ड रहा था।

लेकिन कीवियों के खिलाफ टी20 सीरीज में दो मैच में तीन विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने अपनी लय दिखाई है। यदि वह अपनी फिटनेस को बरकरार रखते हैं तो उनकी रफ्तार और निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की क्षमता आरआर के काम आ सकती है।

आईपीएल में खेलने का अनुभव

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस से खेलने का अनुभव है, लेकिन अभी तक ये प्लेयर अपनी जगह आईपीएल टीम में पक्की नहीं कर पाया है। खिलाड़ी ने साल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए करियर की शुरुआत की थी।

दस मैचों में 13 विकेट लेने के बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर दिया। इसके बाद साल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए गेराल्ड कोएत्जी को खेलने का मौका मिला, लेकिन चार मैचों में सिर्फ दो विकेट लेने के बाद उन्हें फिर स्क्वाड से रिलीज होना पड़ा।

जिस खिलाड़ी को CSK से ट्रेड कर राजस्थान रॉयल्स ने था खरीदा, वहीं चोट के चलते IPL 2026 से हुआ बाहर

Sam Curran के रिप्लेसमेंट के लिए ये विकल्प भी मौजूद

हालांकि, सैम करन (Sam Curran) के रिप्लेसमेंट के लिए गेराल्ड कोएत्जी एक बेहतरीन विकल्प हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के पास विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के शॉन एबॉट और इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन मौजूद हैं।

एबॉट एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, जो कि अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी से भी मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं तो इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन गेंदबाजी में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं।

ग्लीसन के आने से राजस्थान का बॉलिंग डिपार्टमेंट मजबूत हो सकता है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान एक गेंदबाज के साथ जाना चाहेगी या फिर एक ऑलराउंडर की तलाश करेगी, जिसके पास तेज गेंदबाजी करने का हुनर मौजूद होग।

नाथन एलिस के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ IPL 2026 से बाहर, पूरा सीजन करेगा मिस

Tagged:

Sam Curran
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

साउथ अफ्रीका।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com