Salman Ali Agha: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन को लेकर फैंस के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है. अब सिर्फ प्रसंशक खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि उनके परिवारों को भी निशाना बना रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिये उन्हें गंदी गालियां दे रहे हैं. ऐसे ही लोगों को कप्तान Salman Ali Agha की पत्नी ने मुंह तोड़ जवाब दिया है.
उन्होंने फैंस को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा है कि ऐसी मानसिकता के साथ वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए. अब इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में माहौल गरमा गया है.
Salman Ali Agha की पत्नी ने बदतमीज फैंस को लगाई फटकार
इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. इस मुकाबले में इंग्लैंड दो विकेट से जीत गया था. हार के बाद पाकिस्तानी फैंस भड़क उठे थे, और सोशल मीडिया पर प्लेयर्स की पत्नी और बच्चों को निशाना बनाने लगे.
हालांकि, हर हार के बाक खिलाड़ियों की आलोचना होना आम बात है. लेकिन जब बात परिवार की हो तो कोई झेल नहीं बात है. वहीं, कप्तान सलमान की पत्नी सब्बा मंजर ने ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाई.
सब्बा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये ऐसे लोगों को फटकार लगाई है, जो इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद उन लोगों को फटकार लगाई है जो गाली-गलौज कर रहे हैं. उन्होंने लिखा कि, 'पाकिस्तानी फैंस, मुझे या मेरे मासूम बेटे को गालियां देने से आप वर्ल्ड कप नहीं जीत जाओगे।'
इंग्लैंड से मिली हार पर फूटा फैंस का गुस्सा
इंग्लैंड से मिली हार के बाद अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. इस हार का दोषी कप्तान Salman Ali Aghaको ठहराया जा रहा है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का 2026 विश्व कप 2026 में निराशाजक प्रदर्शन रहा है.
ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में भी पाकिस्तान गिरते-पड़ते आगे आई है. फैंस इसी बात से नाराज है, और कप्तान के परिवार को बेनाम अकाउंट्स से गालियां दे रहे हैं.
2026 विश्व कप 2026 में कप्तान Salman Ali Agha के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5 बार बैटिंग की. इन पारियों में उन्होंने 12 की औसत से सिर्फ 60 रन बनाए. PAK फैंस को उम्मीद थी कि इस बार के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम बेहतर खेलेगी. लेकिन बैटिंग से लेकर गेंदबाजी तक फीकी है.
मुश्किल वक्त में बल्लेबाज रन बनाने में नाकामयाब है. वहीं, गेंदबाजी विभाग भी धीमा है. हालांकि, शाहीन अफरीदी ने PAK vs ENG मैच में 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए.