सूर्यकुमार यादव vs सलमान आगा: कौन हैं दोनों में से बेस्ट टी20I कप्तान? जीत-हार के इन आंकड़ों से तस्वीर हुई साफ

Published - 31 Jan 2026, 04:28 PM | Updated - 31 Jan 2026, 04:38 PM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 के बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आने वाला है। 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबों में स्थित आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में मैन इन ब्लू का सामना पाकिस्तान से होगा।

जहां भारत का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे तो पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा संभालते नजर आएंगे। लेकिन दोनों में आखिर बेहतर कप्तान कौन हैं, चलिए आकड़ों से समझते हैं। किस कप्तान का जीत प्रतिशत ज्यादा है और किस कप्तान की कप्तानी में उनकी टीम ने कितने मैच हारे हैं, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

सलमान अली आगा के कप्तानी आंकड़े

सलमान अली आगा ने पाकिस्तान के लिए 14 नवंबर 2024 को टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था। जबकि 18 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें पहली बार कप्तान बनाया गया था।

अब तक सलमान 41 मैचों में पाकिस्तानी टीम को टी20 प्रारूप में लीड कर चुके हैं, जिसमें से 25 मैच उनकी टीम ने जीते हैं तो 16 मैचों में पाक को हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, सलमान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 60.97 प्रतिशत जीत हासिल की है। बता दें कि, सलमान अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की कप्तानी करते नजर आएंगे।

Suryakumar Yadav की कप्तानी आंकड़े

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने नंवबर 2023 को पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी और उस सीरीज को भारत ने 4-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को फुल टाइम कप्तान नियुक्त कर दिया गया था।

सूर्या ने अब तक 42 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं, जिसमें 31 मैच भारत ने जीते हैं तो 7 मैचों में टीम इंडिया को हार मिली है। वहीं, दो मैच ड्रॉ रहे तो दो मैचों का परिणाम नहीं निकल सका। बता दें कि, सूर्या की कप्तानी में भारत ने 73.8 प्रतिशत मैचों तो जीता है।

4 बड़ी गलतियां जिन्हें कोच गंभीर को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दोहराना चाहिए, नहीं तो हाथ से फिसल जाएगी ट्रॉफी

कौन कप्तान ज्यादा बेहतर?

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं और अब तक भारत एक भी सीरीज नहीं हारा है। वहीं, सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था। वहीं, सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान को तीन द्विपक्षीय सीरीज गंवानी पड़ चुकी है।

जबकि हाल ही में सलमान अली एंड कंपनी को श्रीलंका के हाथों टी20 द्विपक्षीय सीरीज में 2-1 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। जहां एक तरफ द्विपक्षीय सीरीज में टीम इंडिया सूर्या की कप्तानी में अजेय रिकॉर्ड के साथ आगे बढ़ रही है तो सलमान की कप्तानी में पाकिस्तान को हार पर हार मिल रही है।

‘अब बस, बहुत हो गया…’ हेजल कीच ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती, युवराज पर लगाए गंभीर आरोप

Tagged:

Suryakumar Yadav india vs pakistan T20 World Cup 2026 Salman Agha
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

42 मैचों।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com