साहिबजादा फरहान vs बाबर आजम: बतौर ओपनर T20I में किसका रिकॉर्ड बेहतर, दोनों में से किसका औसत-स्ट्राइक रेट ज्यादा

Published - 01 Mar 2026, 01:24 PM | Updated - 01 Mar 2026, 01:31 PM

Sahibzada Farhan

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है लेकिन इस वक्त दो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) और बाबर आजम। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फरहान के शानदार प्रदर्शन ने बाबर के वर्चस्व को हिलाकर रख दिया है। जहां बाबर धीमी स्ट्राइक रेट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं, वहीं फरहान ने रनों का अंबार लगाकर कई विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आइए जानते हैं बतौर ओपनर इन दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े क्या कहते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में Sahibzada Farhan का प्रदर्शन

Sahibzada Farhan

पाकिस्तान टीम भले ही बाहर हो गई हो लेकिन साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) के लिए साल 2026 काफी स्पेशल रहा है। उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में 383 रन बनाकर विराट कोहली के 2014 में 319 रनों के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फरहान अब एक ही टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। टूर्नामेंट में उनका औसत 76.60 का रहा, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 160.25 का था, जो बाबर आजम की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली है।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 60 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को एक विशाल स्कोर तक पहुँचाया। उनके इस पावर-हिटिंग अंदाज ने साबित कर दिया है कि वह बाबर आजम से ज्यादा बेहतर हैं।

मोहसिन नकवी छीन रहे सलमान अली आगा की कप्तानी, अब इस खिलाड़ी को बना रहे पाकिस्तान का नया कप्तान

बतौर ओपनर बाबर आजम बनाम Sahibzada Farhan

अगर बतौर ओपनर दोनों के टी20आई रिकॉर्ड की तुलना करें, तो बाबर आजम ने लंबे समय तक कंसीस्टेंसी दिखाई है, लेकिन स्ट्राइक रेट हमेशा उनकी कमजोरी रहा है। बाबर का टी20आई करियर औसत लगभग 39 का है, लेकिन उनका ओवरऑल स्ट्राइक रेट 128 के आसपास ठहर जाता है।

2026 के वर्ल्ड कप में तो उनका फॉर्म और भी गिर गया, जहाँ उन्होंने महज 112 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। दूसरी ओर साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने ओपनर के तौर पर खेलते हुए तेजी से रन बनाने की काबिलियत दिखाई है।

फरहान का टी20आई औसत वर्तमान में 30.35 के करीब है, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 136 से ऊपर जा चुका है। विशेष रूप से 2025-26 के सत्र में, फरहान का स्ट्राइक रेट 150 के पार रहा है, जो उन्हें बाबर से अधिक खतरनाक ओपनर बनाता है।

'उसे बनाओ कप्तान....' शाहिद अफरीदी ने सलमान आगा की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की उठाई मांग

कौन है पाकिस्तान के लिए बेहतर ओपनिंग विकल्प?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दीनों दीन अपनी गुणवत्ता गिराए जा रही है लेकिन उनमें से कुछ बेहतर प्लेयर्स भी सामने आ रहे हैं। साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने इस वर्ल्ड कप में 18 छक्के जड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जबकि बाबर आजम की पारी में बाउंड्री की कमी साफ़ खलती है।

चयनकर्ताओं के लिए अब बाबर को टीम में बनाए रखना मुश्किल हो रहा है क्योंकि फरहान जैसे युवा खिलाड़ी पावरप्ले का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं।
साहिबजादा फरहान की सबसे बड़ी ताकत उनका बेखौफ खेलना है।

जहां बाबर पारी को संवारने में समय लेते हैं, वहीं फरहान (Sahibzada Farhan) पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करते हैं।मौजूदा फॉर्म को देखते हुए, फरहान निश्चित रूप से टी20 फोर्मेट में बाबर आजम से काफी आगे निकल चुके हैं।

Tagged:

babar azam Pakistan Cricket Board Sahibzada Farhan
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

1983 (कप्तान: कपिल देव)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com