RCB फैंस लिए आई दुःख की खबर, सबसे बड़ा मैच IPL से होगा बाहर, चोट के चलते नहीं खेल पाएगा टूर्नामेंट

Published - 13 Mar 2026, 03:09 PM | Updated - 13 Mar 2026, 03:29 PM

Josh Hazlewood rcb

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के सुपर हिट मैच से होने जा रहा है। इस मैच की मेजबानी, शनिवार (28 मार्च) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को सौंपी गई है, जो कि आरसीबी (RCB) का गढ़ माना जाता है और यहां पर पूरा मैदान आरसीबी समर्थकों से भरा रहता है।

लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बेंगलुरू फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, आईपीएल शुरू होने से पहले ही स्टार खिलाड़ी (RCB) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जिसने पूरे टीम प्रबंधन की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

RCB: खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का टूर्नामेंट खेलना संदिग्ध लग रहा है। खिलाड़ी इस वक्त अपनी फिटनेस को वापस हासिल करने लिए संघर्ष कर रहा है, ऐसे में उनका खेलना फिलहाल पक्का नहीं है।

जहां आईपीएल शुरू होने में सिर्फ 15 दिन का समय शेष है, तो दूसरी तरफ जोश हेजलवुड अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं। वह एसआरएच के खिलाफ मैच से पहले फिट होंगे या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हेजलवुड को लेकर द हिन्दुस्तान टाइम्स में लिखा है

"वह अभी भी फिजियोथेरेपी की देखरेख में हैं। आईपीएल में उनका खेलना मेडिकल क्लीयरेंस पर निर्भर करता है। अभी समय है, लेकिन फिलहाल स्थिति का जायजा लेना होगा।"

नवंबर में खेला था आखिरी मैच

ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने नवंबर में न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच खेले गए शेफील्ड शील्ड के बाद कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि, हेजलवुड को एशेज 2025-26 के लिए स्क्वाड में शामिल जरूर किया गया था, लेकिन फिर उनको चोट के कारण बाहर होना पड़ा।

जबकि टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में चुने जाने के बावजूद अपनी चोट के कारण वह टूर्नामेंट नहीं खेल सके। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ मैच से पांच दिन पहले हेजलवुड को पिंडली में चोट लगी थी, जिसके बाद उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। बता दें कि, पिछले कुछ समय से ये कंगारू तेज गेंदबाज हैमस्ट्रिंग, अकिलीज और पिंडली की समस्याओं से जूझ रहा है।

IPL Schedule 2026 Announcement: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड, प्लेइंग इलेवन, डेट, टाइमिंग

टूर्नामेंट से पहले वापसी मुश्किल

जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का बॉलिंग डिपार्टमेंट काफी कमजोर नजर आ सकता है, क्योंकि पिछले सीजन आरसीबी (RCB) को प्लेऑफ में पहुंचाने में जोश हेजलवुड की तूफानी गेंदबाजी का काफी अहम योगदान रहा था।

ऐसे में हेजलवुड के नहीं होने से सारा का सारा भार भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर आ जाएगा। बता दें कि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख गेंदबाज को मेडिकल क्लीयरेंस मिलने के बाद ही आईपीएल में खेलने के लिए भारत भेजेगा। बता दें कि, जोश हेजलवुड के पास लंबा-चौड़ा इंटरनेशनल अनुभव है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 500 से अधिक विकेट लिए हैं।

5 बड़े और दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने खेला था IPL 2025, लेकिन 2026 के सीजन अब नहीं खेलते आएंगे नजर

Tagged:

RCB Josh Hazlewood IPL 2026 Royal Challnegers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

22 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com