फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर का पोस्ट हुआ वायरल, इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

Published - 09 Mar 2026, 04:10 PM | Updated - 09 Mar 2026, 04:15 PM

Sachin Tendulkar

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक फाइनल में भारत की जीत के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। भारत की न्यूजीलैंड पर 96 रनों की शानदार जीत के बाद, क्रिकेट के भगवान ने टीम इंडिया को बधाई दी और विशेष रूप से दो युवा सितारों की जमकर सराहना की। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इस पोस्ट के जरिए इस खिलाड़ी की जमकर सराहना की।

Sachin Tendulkar ने अभिषेक की प्रशंसा की

Sachin

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान अभिषेक शर्मा की ओर आकर्षित किया। अभिषेक के लिए यह टूर्नामेंट काफी चुनौतीपूर्ण रहा था, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैचों में संघर्ष किया था।

हालांकि, फाइनल के बड़े मंच पर उन्होंने मात्र 21 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। सचिन ने लिखा कि अभिषेक शर्मा के लिए यह सबसे आसान टूर्नामेंट नहीं था, लेकिन टीम ने उनकी क्षमता पर विश्वास दिखाया।

उन्होंने फाइनल में एक महत्वपूर्ण पारी के साथ उस भरोसे को सही साबित कर दिया है। बहुत अच्छा खेले!" सचिन के इस पोस्ट के बाद से ये साफ दिखा की क्रिकेट के भगवान की नजर सभी खिलाड़ीयों के प्रदर्शन के साथ-साथ उनके संघर्ष पर भी थी।

इधर भारत ने जीता टी20 विश्वकप 2026, उधर भरी-जवानी में 26 वर्षीय खिलाड़ी ने किया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

संजू सैमसन के निरंतर प्रदर्शन की हुई तारीफ

अभिषेक के अलावा, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन और ईशान किशन की भी तारीफ की। संजू ने फाइनल में 89 रनों की पारी खेली, जिसके लिए सचिन ने उन्हें भरोसेमंद बताया।

उन्होंने ईशान किशन के बारे में कहा कि उन्होंने पारी को वास्तविक गति प्रदान की। सचिन का मानना है कि इन बल्लेबाजों के निडर रवैये के कारण ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर (255/5) खड़ा किया। संजू सैमसन ने जीत के बाद यह भी खुलासा किया कि पिछले कुछ महीनों से वे लगातार सचिन सर के मार्गदर्शन में थे।

सचिन तेंदूलकर (Sachin Tendulkar) ने इस पोस्ट को करते हुए भारत के करोड़ों क्रिकेट फैंस को इन खिलाड़ीयों के संघर्ष से रूबरू करवाया साथ ही सभी अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों का विशलेषण भी बताया।

"वो हमारे लिए खजाना है...." टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस खिलाड़ी के मुरीद हुए सूर्या, तारीफो को बांधे पुल

भारत की ऐतिहासिक जीत

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भारतीय टीम को टी20 फॉर्मेट में लगातार दो बार विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने पर बधाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि यह टीम इस ट्रॉफी की पूरी तरह से हकदार और असली विजेता है।

सचिन ने टीम इंडिया द्वारा खेले गए स्पेशल ब्रांड ऑफ क्रिकेट की सराहना करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जिस तरह का जज्बा दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत को सचिन ने भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

इससे पहले भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप का उद्घाटन खिताब जीता था उसके बाद लंबे वक्त का इंतजार के बाद 2024 में रोहित शर्मा के कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता और इस बार कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गंभीर की अगुवाई में तीसरी बार इतिहास रचा।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

1745
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com