SA20 2025-26: Qualifier 1, SEC vs PC Match Prediction in Hindi: आज कौन मारेगा बाज़ी? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 21 Jan 2026, 02:35 PM | Updated - 21 Jan 2026, 02:39 PM

SEC vs PC Match Prediction
SEC vs PC SA20 2025-26

SA20 2025-26: सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच आज पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप 10 में से 5 मैच जीतकर 28 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही है। जबकि प्रिटोरिया कैपिटल्स ने भी 5 मैच जीते हैं वह 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है।

इस साल इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए जिसमें सनराइजर्स दोनों मैचों में विजेता रही है। दोनों टीम इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SEC vs PC Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SEC vs PC एलिमिनेटर मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 9

  • सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते: 5

  • प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप WLWLW
प्रिटोरिया कैपिटल्स WLWWW

किंग्समीड, डरबन पिच रिपोर्ट:

आज SEC vs PC Match Prediction रिपोर्ट में किंग्समीड, डरबन की पिच पर काफी कुछ निर्भर करता है। इस मैदान पर अभी तक 13 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। डरबन की पिच को संतुलित कहना गलत नहीं होगा यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मदद देखने को मिली है

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 150 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 142 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 62%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 72%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 8 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs43 Runs44 Runs
10 Overs67 Runs70 Runs
15 Overs107 Runs114 Runs
20 Overs162 Runs160 Runs

SEC vs PC Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • क्विंटन डी कॉक ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। यह सनराइजर्स ईस्टर्न केप के तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं यह 328 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं।

  • शेरफेन रदरफोर्ड ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के तरफ से पिछले मैच में 50 गेंद में 74 रन बनाए हैं। यह अभी तक 317 रन बना चुके हैं इस मैच में भी मिडिल ओवरों में बड़े हिट लगा सकते हैं।

SEC vs PC Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • एनरिक नोर्टजे सनराइजर्स के प्रमुख गेंदबाज हैं पिछले मैच में एक विकेट लिया है। ये अभी तक 14 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • एडम मिल्ने अपनी स्विंग और सटीक लाइन लेंथ के लिए जाने जाते हैं। यह अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में पावर-प्ले में विकेट निकाल सकते हैं।

SEC vs PC Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स ईस्टर्न केप पिछले मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। क्रिकेट पंडित क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे और एडम मिल्ने की शानदार फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को फेवरेट मान रहे हैं।

SEC vs PC Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मार्को जेनसन, क्रिस ग्रीन, जेम्स कोल्स, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने

प्रिटोरिया कैपिटल्स: कॉनर एस्टरहुइज़न, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, ब्राइस पार्सन्स, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स

सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, मार्को जेनसेन, क्रिस ग्रीन, जेम्स कोल्स, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने, क्रिस्टोफर किंग, जेपी किंग, लुथो सिपामला, पैट्रिक क्रूगर, बेयर्स स्वानेपोएल, लुईस ग्रेगरी, मिशेल वैन ब्यूरेन

प्रिटोरिया कैपिटल्स: शाई होप (विकेटकीपर), केशव महाराज (कप्तान), कॉनर एस्टरहुइज़न, रोस्टन चेस, ब्राइस पार्सन्स, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स, कोडी यूसुफ, मीका ईल प्रिंस, डैनियल स्मिथ, विल स्मीड, टाइमल मिल्स, सिबोनेलो मखान्या, विहान लुब्बे, कीथ डडजन, जुनैद दाऊद

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Sunrisers Eastern Cape sa20 league Pretoria Capitals SEC vs PC SEC vs PC Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

किंग्समीड की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद करती है तथा बाद में बल्लेबाजी भी आसान नजर आई है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com