SA20 2025-26: Match 30, PR vs JSK Match Prediction in Hindi: आज कौन मारेगा बाज़ी? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 19 Jan 2026, 02:20 PM | Updated - 19 Jan 2026, 02:28 PM

PR vs JSK Match Prediction
PR vs JSK SA20 League 2026

SA20 2025-26: पार्ल रॉयल्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच आज एक महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। पार्ल रॉयल्स 9 में से 5 मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि जॉबर्ग सुपर किंग्स ने 3 मैच जीते हैं और वह पांचवें स्थान पर है अगर वह यह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो शीर्ष-4 में अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

वहीं दूसरी तरफ पार्ल रॉयल्स यह मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने का प्रयास करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

PR vs JSK SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 6

  • पार्ल रॉयल्स ने जीते: 4

  • जॉबर्ग सुपर किंग्स ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की T20 World Cup 2026 भागीदारी पर आख़िरी फैसला इस दिन, यहां जानिए पूरा अपडेट

हालिया फॉर्म:

पार्ल रॉयल्स LWWLW
जॉबर्ग सुपर किंग्स LLLLW

बोलैंड पार्क, पार्ल पिच रिपोर्ट:

यह मैच बोलैंड पार्क, पार्ल (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 13 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 165 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 141 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 55%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs48 Runs45 Runs
10 Overs74 Runs69 Runs
15 Overs111 Runs109 Runs
20 Overs164 Runs153 Runs

PR vs JSK Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • जेम्स विंस पिछले मैच में 19 रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए पर इन्होंने 5 मैच में 216 रन बनाए हैं। इस मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं।

  • रुबिन हरमन पॉल रॉयल्स के तरफ से बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं यह अभी तक 191 रन बना चुके हैं। इस मुकाबले में अहम रन बना सकते हैं।

PR vs JSK Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • हार्डस विलजोएन ने डरबन सुपरजाइंट्स के खिलाफ 4 विकेट लिए हैं। यह पिछले 3 मैच में 8 विकेट ले चुके हैं। इन्होंने 7.59 की किफायती दर से गेंदबाजी की है। इस पिच पर अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं।

  • ओटनील बार्टमैन पार्ल रॉयल्स के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने 6 मैच में 17 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में भी एक विकेट लिया था इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

PR vs JSK Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

पार्ल रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह 5 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है वहीं दूसरी ओर जॉबर्ग सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखा जाए तो पार्ल रॉयल्स इस मैच में आगे है।

PR vs JSK Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

पार्ल रॉयल्स: काइल वेरिन (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रुबिन हरमन, डैन लॉरेंस, डेविड मिलर (कप्तान), सिकंदर रजा, डेलानो पोटगीटर, हार्डस विलजोएन, वकार सलामखेल, ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन

जॉबर्ग सुपर किंग्स: जेम्स विंस, रिवाल्डो मूनसैमी (विकेटकीपर), मैथ्यू डिविलियर्स, ल्यूस डू प्लॉय, वियान मुल्डर, डोनोवन फरेरा (कप्तान), डियान फॉरेस्टर, डुआन जेनसेन, अकील होसेन, डैनियल वॉरल, नंद्रे बर्गर

पार्ल रॉयल्स बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, काइल वेरिन (विकेट कीपर), रुबिन हरमन, डैन लॉरेंस, डेविड मिलर (कप्तान), डेलानो पोटगीटर, सिकंदर रजा, ब्योर्न फोर्टुइन, हार्डस विलजोएन, ओटनील बार्टमैन, वकार सलामखेल, नकाबायोमजी पीटर, आसा ट्राइब, नकोबानी मोकोएना, कीगन लायन कैशेट, थॉमस रेव, ओकुहले सेले, विशेन हालम्बेज, ईशान मलिंगा

जॉबर्ग सुपर किंग्स: जेम्स विंस, रिवाल्डो मूनसैमी (विकेट कीपर), ल्यूस डू प्लॉय, मैथ्यू डिविलियर्स, वियान मुल्डर, डियान फॉरेस्टर, डोनोवन फरेरा (कप्तान), अकील होसेन, डुआन जेनसेन, नंद्रे बर्गर, डैनियल वॉरल, प्रेनेलन सुब्रायन, रिचर्ड ग्लीसन, शुभम रंजने, रीस टॉपली, जैन्को स्मिट, स्टीव स्टोक, जेरेन बाकर, इमरान ताहिर, नील टिमर्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

sa20 league Paarl Royals Joburg Super Kings PR vs JSK Match Prediction PR vs JSK
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला 19 जनवरी को बोलैंड पार्क, पार्ल (दक्षिण अफ्रीका) में खेला जाएगा।

बोलैंड पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com