SA20 2025-26: Match 29, SEC vs MICT Match Prediction in Hindi: आज कौन मारेगा बाज़ी? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 18 Jan 2026, 01:20 PM | Updated - 18 Jan 2026, 01:24 PM

SEC vs MICT Match Prediction
SEC vs MICT SA20 2025-26

SA20 2025-26: सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केप टाउन एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में केप टाउन 3 विकेट से विजेता रही है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप 9 में से 4 मैच जीतकर 24 अंकों के साथ पहले स्थान पर है वही एमआई केप टाउन ने 3 मैच जीते हैं और वह 14 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस मैच में अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

SEC vs MICT SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 8

  • सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते: 4

  • एमआई केप टाउन ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: युवराज सिंह ने एमएस धोनी के साथ अपने रिश्ते पर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा– “माही मेरे दोस्त नहीं हैं…”

हालिया फॉर्म:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप LWLWL
एमआई केप टाउन WLWWL

सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबेरहा पिच रिपोर्ट:

यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबेरहा (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 13 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। सेंट जॉर्ज पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए संतुलित रहती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 154 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 127 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 77%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 69%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs54 Runs46 Runs
10 Overs79 Runs76 Runs
15 Overs116 Runs111 Runs
20 Overs167 Runs157 Runs

SEC vs MICT Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • रयान रिकेल्टन पिछले मैच में 11 रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए थे पर इन्होंने एमआई केप टाउन के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह 8 मैच में 335 रन बना चुके हैं।

  • क्विंटन डी कॉक ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह 7 मैच में 272 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

SEC vs MICT Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मार्को जेनसन ने पिछले मैच में 23 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह काफी बेहतरीन ऑलराउंडर है। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की उम्मीद है।

  • एनरिक नोर्टजे सनराइजर्स ईस्टर्न केप के प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने इस टूर्नामेंट में 6.9 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट ले सकते हैं।

SEC vs MICT Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है और वह पहले स्थान पर है वहीं दूसरी ओर एमआई केप टाउन अंतिम स्थान पर है। पिछले मैच में एमआई केप टाउन 3 विकेट से जरूर विजेता रही थी लेकिन दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखा जाए तो ईस्टर्न केप इस मैच में आगे है।

SEC vs MICT Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), जेम्स कोल्स, मार्को जेनसन, लुईस ग्रेगरी, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने

एमआई केप टाउन: रस्सी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, जेसन स्मिथ, डेन पीट, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट

सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केप टाउन SA20 League के लिए स्क्वाड:

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, जेम्स कोल्स, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मार्को जेनसेन, लुईस ग्रेगरी, सेनुरन मुथुसामी, एडम मिल्ने, एनरिक नोर्टजे, क्रिस्टोफर किंग, जेपी किंग, मिशेल वैन ब्यूरेन, बेयर्स स्वानेपोएल, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला

एमआई केप टाउन: रस्सी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जॉर्ज लिंडे, कीरोन पोलार्ड, जेसन स्मिथ, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, डेन पीट, ट्रेंट बोल्ट, करीम जनत, जैक्स स्नीमैन, ड्वेन प्रीटोरियस, टॉम मूरेस, थॉमस काबर, टियान वैन वुरेन, ट्रिस्टन लुस, डैनियल लैटेगन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Sunrisers Eastern Cape sa20 league MI Cape Town SEC vs MICT Match Prediction SEC vs MICT
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

सेंट जॉर्ज पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए संतुलित रहती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com