SA20 2025-26: Match 28, JSK vs PC Match Prediction in Hindi: आज कौन मारेगा बाज़ी, किसका देगी पिच साथ? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 17 Jan 2026, 04:19 PM | Updated - 18 Jan 2026, 10:28 AM

JSK vs PC Match Prediction
JSK vs PC SA20 League 2026

SA20 2025-26: जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति जैसा है। जॉबर्ग ने 8 में से 3 मैच जीते हैं और वह 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए इस मैच में जॉबर्ग सुपर किंग्स को जीत दर्ज करनी होगी।

वहीं दूसरी ओर प्रिटोरिया कैपिटल्स 20 अंकों के साथ क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

JSK vs PC SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 5

  • जॉबर्ग सुपर किंग्स ने जीते: 3

  • प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

जॉबर्ग सुपर किंग्स LLLWW
प्रिटोरिया कैपिटल्स LWWWL

द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग पिच रिपोर्ट:

यह मैच द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 16 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 165 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 145 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 56%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 65%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs50 Runs42 Runs
10 Overs81 Runs71 Runs
15 Overs128 Runs117 Runs
20 Overs184 Runs174 Runs

JSK vs PC Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • जेम्स विंस जॉबर्ग सुपर किंग्स के तरफ से अच्छी फार्म में है इन्होंने 4 मैच में 197 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

  • शाई होप ने पीटोरिया कैपिटल के तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह 8 मैच में 260 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद है।

JSK vs PC Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • रिचर्ड ग्लीसन ने जॉबर्ग सुपर किंग्स के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। यह 5 मैच में 9 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी विकेट ले सकते हैं।

  • गिदोन पीटर्स ने प्रिटोरिया कैपिटल के तरफ से अभी तक सिर्फ 4 मैच खेले हैं जिसमें 8 विकेट लिए हैं। इन्होंने 7.41 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है।

JSK vs PC Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

प्रिटोरिया कैपिटल्स की बल्लेबाजी यूनिट से शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और गिदोन पीटर्स, केशव महाराज ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरी ओर जॉबर्ग सुपर किंग्स की ओर से जेम्स विंस और रिचर्ड ग्लीसन को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अब तक फ्लॉप रहे हैं। इसलिए इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स के जीतने की संभावना ज्यादा है।

JSK vs PC Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

जॉबर्ग सुपर किंग्स: जेम्स विंस, मैथ्यू डिविलियर्स, डोनोवन फरेरा (कप्तान), रिवाल्डो मूनसामी (विकेटकीपर), माइकल-काइल पेपर, वियान मुल्डर, डियान फॉरेस्टर, अकील होसेन, रिचर्ड ग्लीसन, नंद्रे बर्गर, इमरान ताहिर

प्रिटोरिया कैपिटल्स: कॉनर एस्टरहुइज़न, शाई होप (विकेटकीपर), विहान लुब्बे, जॉर्डन कॉक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स

जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

जॉबर्ग सुपर किंग्स: जेम्स विंस, रिवाल्डो मूनसैमी (विकेट कीपर), माइकल-काइल पेपर, डियान फॉरेस्टर, मैथ्यू डिविलियर्स, वियान मुल्डर, डोनोवन फरेरा (कप्तान), अकील होसेन, नंद्रे बर्गर, इमरान ताहिर, रिचर्ड ग्लीसन, नील टिमर्स, जैन्को स्मिट, स्टीव स्टोक, डुआन जेनसेन, रीस टॉपली, प्रेनेलन सुब्रायन, डैनियल वॉरल, शुभम रंजने, जेरेन बाकर

प्रिटोरिया कैपिटल्स: कॉनर एस्टरहुइज़न, शाई होप (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, विहान लुब्बे, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स, टाइमल मिल्स, सिबोनेलो मखान्या, रोस्टन चेस, कीथ डडजन, जुनैद दाऊद, ब्राइस पार्सन्स, विल स्मीड, डैनियल स्मिथ, कोडी यूसुफ, मीका ईल प्रिंस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

sa20 league Joburg Super Kings Pretoria Capitals JSK vs PC Match Prediction JSK vs PC
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

वांडरर्स स्टेडियम की पिच तेज और उछाल भरी मानी जाती है, जहां बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com