SA20 2025-26: Match 26, MICT vs SEC Match Prediction in Hindi: आज कौन मारेगा बाज़ी? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 16 Jan 2026, 02:28 PM | Updated - 16 Jan 2026, 02:33 PM

MICT vs SEC Match Prediction
MICT vs SEC SA20 2026

SA20 2025-26: एमआई केप टाउन ने इस साल का खराब प्रदर्शन किया है वह 8 में से सिर्फ 2 मैच जीत पाई है जिसके चलते अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स ईस्टर्न केप टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है वह 24 अंकों के साथ बेहतर रन रेट के चलते पहले स्थान पर है।

केप टाउन इस मैच में सनराइजर्स को अच्छी टक्कर देना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

MICT vs SEC SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 7

  • एमआई केप टाउन ने जीते: 3

  • सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

एमआई केप टाउन L W W L L
सनराइजर्स ईस्टर्न केप W L W L W

न्यूलैंड्स, केप टाउन पिच रिपोर्ट:

यह मैच न्यूलैंड्स, केप टाउन (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 14 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। न्यूलैंड्स की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि बल्लेबाज भी सेट होने के बाद रन बना सकते हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 171 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 143 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 57%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 60%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 46 Runs 55 Runs
10 Overs 82 Runs 75 Runs
15 Overs 125 Runs 121 Runs
20 Overs 193 Runs 160 Runs

MICT vs SEC Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • जेम्स कोल्स ने सनराइजर्स के तरफ से पिछले मैच में 34 गेंद में 61 रन बनाए हैं। यह बल्ले के साथ अच्छी फार्म में है इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

  • रयान रिकेल्टन एमआई केप टाउन टीम के सलामी बल्लेबाज हैं इन्होंने इस टूर्नामेंट में 7 मैच में 324 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं। यह भी बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।

MICT vs SEC Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • एनरिक नोर्टजे सनराइजर्स ईस्टर्न केप के प्रमुख गेंदबाज हैं इन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक 12 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • एडम मिल्ने ने भी टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की है और लगभग हर मैच में विकेट लिया है यह 10 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की उम्मीद है।

MICT vs SEC Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की बल्लेबाजी यूनिट से क्विंटन डी कॉक, जॉर्डन हरमन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और एनरिक नोर्टजे,एडम मिल्ने ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरी ओर एमआई केप टाउन की ओर से रयान रिकेल्टन और रासी वैन डेर डुसेन को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अब तक फ्लॉप रहे हैं। इसलिए इस मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के जीतने की संभावना ज्यादा है।

MICT vs SEC Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

एमआई केप टाउन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ, करीम जनत, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मार्को जेनसन, लुईस ग्रेगरी, जेम्स कोल्स, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने

एमआई केप टाउन बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 League के लिए स्क्वाड:

एमआई केप टाउन: रस्सी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, करीम जनत, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, जैक्स स्नीमैन, ड्वेन प्रीटोरियस, डेन पीट, टॉम मूर्स, थॉमस काबर, टियान वैन वुरेन, ट्रिस्टन लुस, डैनियल लैटेगन

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन, ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), जेम्स कोल्स, मार्को जेनसन, लुईस ग्रेगरी, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, एडम मिल्ने, क्रिस्टोफर किंग, जेपी किंग, मिशेल वैन ब्यूरेन, बेयर्स स्वानेपेल, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Sunrisers Eastern Cape sa20 league MI Cape Town MICT vs SEC Match Prediction MICT vs SEC
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

न्यूलैंड्स की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com