SA20 2025-26: Match 25, PC vs PR Match Prediction in Hindi: आज कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 15 Jan 2026, 02:40 PM | Updated - 15 Jan 2026, 02:45 PM

PC vs PR Match Prediction
PC vs PR SA20 League 2026

SA20 2025-26: प्रीटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है दोनों टीमें चार-चार मैच जीत चुकी है। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन सकती है।

प्रीटोरिया कैपिटल्स 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं दूसरी ओर पार्ल रॉयल्स 19 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

PC vs PR SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: प्रीटोरिया कैपिटल्स vs पार्ल रॉयल्स

  • स्टेडियम: सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन (दक्षिण-अफ्रीका)

  • मैच की तारीख: 15 जनवरी 2026 (09:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Star Sports Network, Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 8

  • प्रीटोरिया कैपिटल्स ने जीते: 3

  • पार्ल रॉयल्स ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

प्रीटोरिया कैपिटल्स WWWLW
पार्ल रॉयल्स WLWWW

सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन पिच रिपोर्ट:

यह मैच सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 14 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। सेंचुरियन की पिच आमतौर पर तेज और उछाल भरी होती है, जहां बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का अच्छा मौका मिलता है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 165 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 160 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 50%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 77%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs46 Runs55 Runs
10 Overs82 Runs75 Runs
15 Overs125 Runs121 Runs
20 Overs193 Runs160 Runs

PC vs PR Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • शाई होप प्रिटोरिया कैपिटल के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 7 मैच में 235 रन बनाए हैं। यह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं इसलिए पावरप्ले में रन बना सकते हैं।

  • शेरफेन रदरफोर्ड भी बल्ले के साथ अच्छी फार्म में चल रहे हैं। केप टाउन के खिलाफ 27 गेंद में 53 रन बनाए हैं। यह 6 मैच में 214 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद है।

PC vs PR Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • सिकंदर रजा ने पार्ल रॉयल्स के तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है। पिछले मैच में 27 रन भी बनाए हैं यह अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी विकेट ले सकते हैं।

  • गिदोन पीटर्स ने केप टाउन के खिलाफ 32 रन देकर 3 विकेट लिए है। यह टूर्नामेंट में 3 मैच में 7 विकेट ले चुके हैं। यह अच्छी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

PC vs PR Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

प्रीटोरिया कैपिटल्स की बल्लेबाजी यूनिट से शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और गिदोन पीटर्स,केशव महाराज ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरी ओर पार्ल रॉयल्स की ओर से सिकंदर रजा और डेविड मिलर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अब तक फ्लॉप रहे हैं। इसलिए इस मैच में प्रीटोरिया कैपिटल्स के जीतने की संभावना ज्यादा है।

PC vs PR Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

प्रीटोरिया कैपिटल्स: कॉनर एस्टरहुइज़न, शाई होप (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, विहान लुब्बे, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स

पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), आसा ट्राइब, रुबिन हरमन, डैन लॉरेंस, डेविड मिलर (कप्तान), कीगन लायन कैशेट, सिकंदर रजा, डेलानो पोटगीटर, मुजीब उर रहमान, ब्योर्न फोर्टुइन, नकोबानी मोकोएना

प्रीटोरिया कैपिटल्स बनाम पार्ल रॉयल्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

प्रीटोरिया कैपिटल्स: कॉनर एस्टरहुइज़न, शाई होप (विकेटकीपर), विहान लुब्बे, जॉर्डन कॉक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स, रोस्टन चेस, टाइमल मिल्स, सिबोनेलो मखान्या, कीथ डडजन, जुनैद दाऊद, ब्राइस पार्सन्स, विल स्मीड, डैनियल स्मिथ, कोडी यूसुफ, मीका ईल प्रिंस

पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), आसा ट्राइब, डैन लॉरेंस, रुबिन हरमन, डेविड मिलर (कप्तान), सिकंदर रजा, कीगन लायन कैशेट, डेलानो पोटगीटर, मुजीब उर रहमान, ब्योर्न फोर्टुइन, नकोबानी मोकोएना, गुडाकेश मोटी, काइल वेरेन, ओकुहले सेले, ओटनील बार्टमैन, नकाबायोमजी पीटर, एशान मलिंगा, विशेन हालम्बेज, थॉमस रेव, हार्डस विलजोएन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

sa20 league Paarl Royals Pretoria Capitals PC vs PR Match Prediction PC vs PR
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

सेंचुरियन की पिच आमतौर पर तेज और उछाल भरी होती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com