SA vs WI Match Prediction in Hindi, 3rd T20I: आज जोहान्सबर्ग में कौन मारेगा बाजी? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 31 Jan 2026, 11:49 AM

SA vs WI Match Prediction
SA vs WI 3rd T20I 2026

SA vs WI Match Prediction: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। जिसमें साउथ अफ्रीका 7 विकेट से विजेता रही है। इस मैच में वेस्टइंडीज के 221 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.3 ओवर में ही 225 रन बना डालें। क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में 49 गेंद में 115 रन बनाए जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वेस्टइंडीज की कोशिश आज जोहान्सबर्ग में श्रृंखला में क्लीन स्वीप से बचने के ऊपर रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SA vs WI Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SA vs WI 3rd T20I से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: साउथ-अफ्रीका vs वेस्टइंडीज

  • स्टेडियम: द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)

  • मैच की तारीख: 31 जनवरी 2026 (09:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (साउथ अफ्रीका में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • साउथ-अफ्रीका ने जीते: 3

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

साउथ-अफ्रीका WWLLW
वेस्टइंडीज LLWLL

द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग पिच रिपोर्ट:

SA vs WI 3rd T20I मैच द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 28 मैच (T20I) खेले जा चुके हैं। जोहान्सबर्ग की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इसी मैदान पर भारत ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 283 रन का टोटल खड़ा किया था। आज भी हमें 200+ सकोर देखने को मिल सकता है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 178 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 146 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 65%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 9 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs45 Runs44 Runs
10 Overs75 Runs73 Runs
15 Overs120 Runs109 Runs
20 Overs175 Runs165 Runs

SA vs WI Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • शिमरॉन हेटमायर वेस्टइंडीज की तरफ से शानदार फार्म में है। पिछले मैच में 42 गेंद में 75 रन बनाए हैं। यह अभी तक श्रृंखला में 2 मैच में 123 रन बना चुके हैं।

  • क्विंटन डी कॉक ने पिछले मैच में 234.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 115 रन की पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

SA vs WI Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • केशव महाराज ने अभी तक श्रृंखला में 8.5 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • कगिसो रबाडा ने भी दोनों मैचों में 8.75 की दर से किफायती गेंदबाजी की है। पिछले मैच में इन्होंने 1 विकेट लिया है इस मैच में भी डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

SA vs WI Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

साउथ अफ्रीका टीम ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अच्छी फार्म में है और इस मैदान पर भी साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत वेस्टइंडीज से अधिक है। यही कारण है कि इस तीसरे और आखिरी T20 में साउथ-अफ्रीका टीम को आगे माना जा रहा है।

SA vs WI Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, जेडन सील्स

SA vs WI Match Prediction: T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

साउथ अफ्रीका: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, क्वेना मफाका, क्विंटन डी कॉक, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, ईथन बॉश, मार्को जेनसेन, ट्रिस्टन स्टब्स

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), मैथ्यू फोर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, शाई होप, गुडाकेश मोटी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

SA vs WI South Africa vs West Indies SA vs WI Match Prediction SA vs WI 3rd T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

यहां की पिच तेज और उछाल भरी होती है, जहां बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com