SA vs WI 1st T20I Preview in Hindi: पहले मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Published - 26 Jan 2026, 02:53 PM | Updated - 27 Jan 2026, 11:36 AM

SA vs WI
SA vs WI 1st T20I 2026

SA vs WI 1st T20I, 2025 मैच डिटेल:

साउथ-अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज T20 श्रृंखला का पहला मैच बोलैंड पार्क, पार्ल में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 09:30 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

SA vs WI 1st T20I, 2025 मैच प्रीव्यू:

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हो रही तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच बोलैंड पार्क में आयोजित होगा। साउथ-अफ्रीका ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला भारत के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 3-1 से करारी हार झेलनी पड़ी है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पिछली T20 श्रृंखला 2-1 से हारकर आ रही है।

दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी। आगामी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। दोनों टीमों की नजर इस श्रृंखला के जरिए T20 विश्व कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी।

यह भी पढ़ें: World Legends T20 2026: Match 1, DW vs DR Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

टीम मैच (पिछले 10 मैचों के आंकड़े)
साउथ-अफ्रीका ने जीते 2
वेस्टइंडीज ने जीते 8
Tie 0
NR 0

बोलैंड पार्क, पार्ल पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

SA vs WI 1st T20I बोलैंड पार्क, पार्ल में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना काफी कम है। ह्यूमिडिटी 56% तक रहने की उम्मीद है।

बोलैंड पार्क की पिच संतुलित मानी जाती है। इस मैदान पर 6 T20I खेले गए हैं जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है। दूसरी पारी में स्पिनरों को भी मदद मिलती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफिट के चलते इस मैदान पर अच्छे स्कोर भी देखने को मिले हैं।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 33%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहली पारी का औसत स्कोर 165
दूसरी पारी का औसत स्कोर 154
कुल विकेट (पिछले 10 मैचों के आंकड़े) 122
तेज गेंदबाजों ने लिए (55%) 67
स्पिनर्स ने लिए (45%) 55

SA vs WI 1st T20I संभावित प्लेइंग 11:

साउथ-अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, क्वेंटिन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोटी, अकील होसैन

SA vs WI 1st T20I, 2025 टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोल क्यों जरूरी
केशव महाराज स्पिनर बोलैंड पार्क में इकॉनमी 8 से कम
शिमरॉन हेटमायर बल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं
एडेन मार्कराम ऑलराउंडर टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज+ स्पिनर
मार्को जेनसन ऑलराउंडर पावर हीटर + गेंदबाज
क्विंटन डी कॉक विकेटकीपर-बल्लेबाज तेज रन बनाने की क्षमता

SA vs WI 1st T20I, 2025: विशेषज्ञ की राय:

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने T20 फॉर्मेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है। साउथ-अफ्रीका पाकिस्तान और भारत के खिलाफ लगातार दो T20 श्रृंखला हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले 5 में से सिर्फ 1 मैच जीत पाई है।

क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए SA20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह खिलाड़ी अच्छी फार्म में है यही कारण है कि SA vs WI मैच में साउथ अफ्रीका टीम का पलड़ा भारी है।

साउथ-अफ्रीका के जीतने की संभावना: 60%

वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

SA vs WI South Africa vs West Indies SA vs WI 1st T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

साउथ-अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज T20 श्रृंखला का पहला मैच बोलैंड पार्क, पार्ल में खेला जाएगा।

इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com