SA vs NZ: न्यूजीलैंड के पक्ष में गिरा सिक्का, पहले बल्लेबाजी करेगा साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने किए ये बदलाव
Published - 04 Mar 2026, 06:22 PM | Updated - 04 Mar 2026, 06:45 PM
Table of Contents
SA vs NZ: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले में मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
एडन मार्करम की कप्तानी वाली प्रोटियाज ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है तो न्यूजीलैंड का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में बेहद साधारण रहा था।
जबकि ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड (SA vs NZ) का आमना-सामना हुआ था, जिसमें अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। लेकिन उम्मीद होगी कि कोलकाता के प्रशंसकों को पहले सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा- सैंटनर
टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल (SA vs NZ) में टॉस जीतने के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा कि
‘’हम गेंदबाजी करने वाले हैं, पिछली रात पिच काफी अच्छी लग रही थी। हम जानते हैं कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, हमें उन पर (साउथ अफ्रीका) दबाव बनाना होगा और देखना होगा कि क्या होता है। मैट हेनरी टीम में वापस आ गए हैं तो वह प्लेइंग इलेवन में मौजूद हैं। नीशम भी वापस आ गए हैं।''
हमने तीन बदलाव किए हैं- एडन मार्करम
टी20 विश्व कप 2026 के विजय रथ पर सवार साउथ अफ्रीका (SA vs NZ) चाहेगी कि वह कीवियों को रौंदकर 8 मार्च को अहमदाबाद की फ्लाइट बुक करें। प्रोटियाज कप्तान एडन मार्करम ने टॉस के दौरान कहा कि
‘’हर किसी ने किसी न किसी स्तर पर योगदान दिया, जो वाकई बहुत खुशी की बात है। उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। हमने कल रात यहीं अभ्यास किया और नॉक-आउट मैच में रन बनाना कोई बुरी बात नहीं है। हमने तीन बदलाव किए हैं। कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन और केशव महाराज हमारी टीम में वापस आ गए हैं।’’
SA vs NZ: हेड टू हेड में किसके आंकड़े बेहतर
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। लेकिन जब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं थी तो अफ्रीका ने आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। जबकि इतिहास पर नजर डाले तो यहां पर भी मामला एक तरफा ही नजर आ रहा है।
दरअसल, कीवियों और प्रोटियाज (SA vs NZ) के बीच अब तक खेले 19 मैचों में 12 मैच प्रोटियाज ने जीते हैं तो सिर्फ 7 बार कीवियों ने दक्षिण अफ्रीका को हार का स्वाद चखाया है। हालांकि, पहले सेमीफाइनल में देखना होगा कि ये आंकड़े किसकी तरफ जाता है।
क्या कीवी 8वीं बार टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका (SA vs NZ) को हराने में सफल होगी या फिर साउथ अफ्रीका 13वां मुकाबला अपने नाम करेगा। हालांकि, न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कभी साउथ अफ्रीका को पराजित नहीं किया है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागीसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
सेमीफाइनल-फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, MI का खिलाड़ी कप्तान DC का उपकप्तान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर