SA vs NZ: ICC नॉकआउट में फिर साउथ अफ्रीका ने किया निराश, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया, मैच के बाद मार्करम बोले ‘’मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है…’’

Published - 04 Mar 2026, 10:33 PM | Updated - 04 Mar 2026, 10:35 PM

SA vs NZ

SA vs NZ: न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट की शानदार जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब कीवियों का सामना 8 मार्च को विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल (SA vs NZ) को जीतने वाली टीम से होगा।

हालांकि, वर्तमान विश्व कप में अजेय रथ पर सवार साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन Gउनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फेल रही। सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान ने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।

SA vs NZ: दो बल्लेबाजों को दिया मार्करम ने श्रेय

न्यूजीलैंड के हाथों विश्व कप 2026 के खिताब के ख्वाब को गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका (SA vs NZ) के कप्तान एडन मार्करम ने पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में कीवियों के दो बल्लेबाजों की खूब सराहना की। प्रोटियाज कप्तान मार्करम ने कहा कि

‘’टी20 क्रिकेट में ऐसा ही होता है, उन्होंने पावरप्ले में तेज शुरुआत की। फिन एलन और सीफर्ट की पारियों को बहुत श्रेय जाता है, जिन्होंने मैच को इतनी जल्दी खत्म कर दिया। जब कोई ऐसी पारी खेलता है, तो अक्सर जीतना मुश्किल होता है।’’

बता दें कि, कीवियों के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका से फाइनल का टिकट पावर प्ले में ही छीन लिया था। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 117 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की थी।

मार्करम ने उठाए पिच पर सवाल

सेमीफाइनल मैच (SA vs NZ) गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा कि

"मुझे लगता है कि अगर आप परिस्थितियों को देखें तो उन्होंने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनकी गेंदबाजी यूनिट को श्रेय जाता है। । मुझे लगता है कि हमने विकेट के अच्छे खेलने की उम्मीद की थी, देखने में भी बहुत अच्छा लग रहा था। शायद हमें 190 रन तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती और हम मैच में बने रहते।’’

मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की आधी टीम 77 रन पर पवेलियन लौट गई थी, जिसके कारण साउथ अफ्रीका 20 ओवरों में सिर्फ 169 रन ही बना सकी।

SA vs NZ: सेमीफाइनल में कोल मैककोन्ची ने तोड़ी अफ्रीका की कमर, 1 ओवर में बदल दी मैच की तस्वीर, प्रोटियाज को दिए बैक टू बैक झटके

मुझे टीम पर गर्व है-एडन मार्करम

भले ही परिणाम साउथ अफ्रीका के पक्ष में नहीं गए हो, लेकिन पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान एडन मार्करम ने अपने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। जिस तरह से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने प्रदर्शन किया, उसपर कप्तान मार्करम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि

‘’परिणाम से निराश हूं, लेकिन इन खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है। मुझे लगता है कि हम पहले भावनाओं को शांत होने देंगे और फिर एक समूह के रूप में चर्चा करेंगे। फिर से मैदान में उतरना होगा और वापसी करनी होगी। बहुत निराश हूं। हमें और मजबूत होकर आना होगा और एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।"

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने कटाया फाइनल का टिकट, 9 विकेट से जीते कीवी, प्रोटियाज पर चोकर्स का टैग बरकरार

Tagged:

Aiden Markram SA vs NZ T20 World Cup 2026 South Africa vs New Zealand
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

33 गेंदों पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com