SA vs NZ: साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने कटाया फाइनल का टिकट, 9 विकेट से जीते कीवी, प्रोटियाज पर चोकर्स का टैग बरकरार
Published - 04 Mar 2026, 09:22 PM | Updated - 04 Mar 2026, 10:03 PM
Table of Contents
SA vs NZ: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साउथ अफ्रीका के पास बैक टू बैक दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका था, लेकिन बड़े मैच में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद उन्होंने बता दिया कि आखिर इतने वर्षो से उन्हें चोकर्स क्यों कहा जाता है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका (SA vs NZ) 20 ओवर में सिर्फ 169 रन की बना सकी। 170 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने साइफर्ड और एलन के बीच पहले विकेट के लिए हुई शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर सेमीफाइनल बेहद आसानी से जीत लिया।
सीफर्ट-एलन ने कटाया फाइनल का टिकट
न्यूजीलैंड को अहमदाबाद का टिकट कटाने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाने थे, लेकिन पारी की शुरुआत करने आए टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पावर प्ले में 84 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। यही से कीवियों ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया था। मगर इसके बाद भी सीफर्ट और एलन का बल्ला नहीं रूका।
दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 55 गेंदों पर 117 रन की शानदार शुरुआत की। मैच में सीफर्ट ने केवल 33 गेंदों पर 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और दो छक्के मारे थे। जबकि फिन एलन ने 33 गेंदों पर शानदार शतक ठोक दिया।
एलन की शतकीय पारी में 10 चौके और आठ छक्के शामिल थे। जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 303 का था। साथ ही रचिन रवींद्र ने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए। बता दें कि, इस मैच में कीवियों का एकमात्र विकेट कगिसो रबाडा ने लिया था।
SA vs NZ: साधारण रही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका (SA vs NZ) की शुरुआत नॉकआउट मुकाबले में बेहद साधारण रही। पहले ही ओवर में अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (10) और रयान रिकेल्टन (0) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान एडन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 43 रन जोड़े।
लेकिन कप्तान मार्करम भी बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साउथ अफ्रीका के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरते रहे और देखते ही देखते 77 के स्कोर पर आधी साउथ अफ्रीका पवेलियन लौट चुकी थी।
यहां से ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन छठे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 73 की की बहुमूल्य साझेदारी की, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका (SA vs NZ) 20 ओवर में 169 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। शीर्ष क्रम ध्वस्त होने के बाद मार्को जानसेन ने बल्ले से टीम को संभाला। उन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे।
कीवियों ने गेंदबाजी में किया कमाल
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिल्कुल सटीक रहा। सैंटनर ने फील्डिंग से लेकर गेंदबाजी में बदलाव तक एक दम सही निर्णय लिए और इसी के चलते उनके गेंदबाज साउथ अफ्रीका को 20 ओवर में 169 रन पर रोकने में सफल रहे।
साउथ अफ्रीका (SA vs NZ) के खिलाफ मैट हैनरी, कोल मैककॉन्ची, और रचिन रवींद्र ने दो-दो विकेट चटकाए तो लॉकी फर्ग्यूसन और जेमी नीशम के खाते में एक-एक विकेट आई।
बता दें कि, नीशम को छोड़कर अन्य सभी गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 8.50 या उससे नीचे रहा तो मैककॉन्ची ने सेमीफाइनल (SA vs NZ) में सिर्फ एक ओवर डाला था, जिसमें उन्हें दो सफलता मिली। हालांकि, इस दौरान उन्होंने 9 रन दिए, जो कि पावर प्ले में ओवर डाला था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर