SA vs NZ Match Preview in Hindi: फाइनल की जंग में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Published - 02 Mar 2026, 01:33 PM | Updated - 03 Mar 2026, 01:00 PM

SA vs NZ
SA vs NZ ICC T20 WC 2026

SA vs NZ ICC T20 WC 2026 मैच डिटेल:

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

SA vs NZ ICC T20 WC 2026 मैच प्रीव्यू:

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने तीसरे मैच में जिंबॉब्वे को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और वह ग्रुप ए से पहले स्थान पर रही है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड टीम सुपर-8 ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही है।

दोनों टीमों की निगाह अब फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के ऊपर है। आपको बता दें कि इन दोनों के बीच टूर्नामेंट में एक मैच खेला जा चुका है जिसमें साउथ अफ्रीका टीम 7 विकेट से विजेता रही थी। इस मैच में कप्तान एडेन मार्कराम ने और मार्को जनसेन ने साउथ अफ्रीका को मैच जीताया था। इस मैच में भी साउथ अफ्रीका अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, सूर्या (कप्तान), हार्दिक, अक्षर, जसप्रीत.....

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 5

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

ईडन गार्डन, कोलकाता पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

कोलकाता में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 33% रहने की संभावना है।

ईडन गार्डन, कोलकाता SA vs NZ पहले सेमीफाइनल की मेजबानी करने को तैयार है। कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर पिछला मैच IND vs WI के बीच खेला गया था, जिसमें अच्छा स्कोर देखने को मिला है।

SA vs NZ Eden Gardens, Kolkata Stats:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 67%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत33%
पहली पारी का औसत स्कोर 190
दूसरी पारी का औसत स्कोर 158
उच्चतम स्कोर 234-4 IND vs NZ
न्यूनतम स्कोर 66-10 NZ vs IND

SA vs NZ पहले सेमीफाइनल के लिए संभावित प्लेइंग 11:

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

SA vs NZ ICC T20 WC 2026 टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोलक्यों जरूरी
लुंगी एनगिडीगेंदबाज कोलकाता में इकॉनमी 9 से कम
फिन एलनबल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं
टिम सीफ़र्टबल्लेबाज टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर
मार्को जेनसनऑलराउंडर पावर हीटर + गेंदबाज
एडेन मार्करामबल्लेबाज इनफॉर्म टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

SA vs NZ पहले सेमीफाइनल में विशेषज्ञ की राय:

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहला सेमीफाइनल में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। जहां एक तरफ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम बड़े मैचों में अच्छे प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। न्यूजीलैंड टीम की ताकत उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं।

अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पावरप्ले में विकेट निकालने में कामयाब रहते हैं तो वह न्यूजीलैंड के ऊपर दबाव बना सकते हैं। हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए साउथ अफ्रीका का पलडा इस मैच में भारी है।

साउथ अफ्रीका के जीतने की संभावना: 60%

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 40%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

SA vs NZ South Africa vs New Zealand ICC T20 WC 2026 SA vs NZ 1st Semi-Final
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाएगा।

ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network and Jio Hotstar पर उपलब्ध रहेगी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com