SA vs NZ Match Prediction in Hindi, 1st Semi-Final: ईडन गार्डन में कौन मारेगा बाज़ी? देखें पूरी प्रिडिक्शन रिपोर्ट

Published - 03 Mar 2026, 02:08 PM | Updated - 04 Mar 2026, 01:26 PM

SA vs NZ Match Prediction
SA vs NZ 1st Semi-Final ICC T20 WC 2026

SA vs NZ Match Prediction: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहला सेमीफाइनल ईडन गार्डन में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में 2 मैच हार चुकी है लेकिन बेहतर रन रेट के चलते वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही है। साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान एडेन मार्कराम शानदार फार्म में चल रहे हैं तो न्यूजीलैंड के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

ईडन गार्डन में होने वाले इस माह मुकाबले में दोनों टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SA vs NZ Match Prediction पर नजर डालेंगे।

SA vs NZ Semi-final के लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करे

SA vs NZ Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैच साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
स्टेडियम ईडन गार्डन, कोलकाता
मैच की तारीख 4 मार्च 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar, Star Sports Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 5

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

साउथ अफ्रीका W W W W W
न्यूजीलैंड L W W L W

ईडन गार्डन, कोलकाता पिच रिपोर्ट:

SA vs NZ पहला सेमीफाइनल ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा। ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का चुनाव कर सकती है।

SA vs NZ Match Prediction सीनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका टीम की जीत की संभावना

SA vs NZ Match Prediction सीनारियो 2: अगर साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–200

  • मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका टीम की जीत की संभावना

SA vs NZ 1st Semi-Final संभावित प्लेइंग-XI:

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

SA vs NZ Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • एडेन मार्कराम साउथ अफ्रीका की तरफ से शानदार फार्म में चल रहे हैं इन्होंने 53.60 की औसत से 268 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • फिन एलन न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज है इन्होंने 37.8 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए हैं। इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

SA vs NZ Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • लुंगी एनगिडी ने इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है यह 6 मैच में 12 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को अच्छी चुनौती दे सकते हैं।

  • रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड टीम की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है और 9 विकेट लिए हैं यह 115 रन भी बन चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

SA vs NZ Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और टीम संतुलन को देखते हुए एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। न्यूजीलैंड टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फॉर्म में है जबकि साउथ अफ्रीका टीम की गेंदबाजी यूनिट मजबूत है। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम को हरा चुकी है जिसके चलते इस मैच में भी साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है।

यह भी पढ़ें: SA vs NZ Match Preview in Hindi: फाइनल की जंग में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

south africa cricket team New Zealand cricket team SA vs NZ 1st Semi-Final SA vs NZ Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

SA vs NZ पहला सेमीफाइनल ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा।

ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com