नवनीत के अर्धशतक पर भारी पड़ी मार्करम की फिफ्टी, तो लुंगी एंगीडी ने मचाया कोहराम, कनाडा को 57 रनों से हराकर अफ्रीका ने दर्ज की पहली जीत
Published - 09 Feb 2026, 10:35 PM | Updated - 09 Feb 2026, 10:45 PM
Table of Contents
SA vs CAN: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। 9 फरवरी को अहमदाबाद में टूर्नामेंट का नौवां मुकाबला खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका का कनाडा से सामना हुआ। दोनों टीमें इस भिड़ंत में एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आई। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी प्रोटियाज़ टीम (SA vs CAN) ने निर्धारित 20 ओवर में 214 रनों का लक्ष्य सेट किया, जिसको कनाडा टीम हासिल करने में नाकाम रही। इसी के साथ उसने सीजन की अपनी पहली हार झेली।
SA vs CAN: एडन मार्करम ने खेली तूफ़ानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम (SA vs CAN) की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल टीम के स्कोरबोर्ड को 200 के पार पहुंचाने की नींव रखी। इस दौरान उन्हें क्विंटन डी कॉक और रायन रिकलटन का भी सहयोग मिला।
इन दोनों के साथ उनकी क्रमशः 70 रन और 56 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, 11.3 ओवर में एडन मार्करम के आउट हो जाने के बाद प्रोटियाज़ टीम की पारी लड़खड़ा गई, जिसको फिर डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 70 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की।
SA vs CAN: कनाडा के गेंदबाजों ने किया प्रभावित
डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 गेंदों में 75 रन की साझेदारी की, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः 39 रन और 34 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान कनाडा के गेंदबाजों ने अपनी सटीक गेंदबाजी से सबही को काफी प्रभावित किया। हालांकि, 19वें ओवर में कलीम साना टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए।
उन्होंने बैक टू बैक दो नो-बॉल डाल जमकर रन लूटा दिए। इस ओवर में उन्होंने कुल 15 रन खर्च किए। अंश पटेल ने चार ओवर में 31 रन खर्च कर तीन विकेट झटकी। जबकि कप्तान दिलप्रीत बाजवा के हाथ एक सफलता लगी। उन्होंने क्विंटन डी कॉक को आउट कर अफ्रीका को पहला झटका दिया। कलीम साना, दिलन हेलिगर, साद बिन ज़फ़र और जसकरन सिंह खाली हाथ वापिस लौटे।
SA vs CAN: लुंगी एंगिडी ने बरपाया कहर
जवाबी पारी में दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई कनाडा टीम (SA vs CAN) की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। पावरप्ले खत्म होने से पहले ही टीम ने 45 रनों के स्कोर पर अपनी चार विकेट खो दी। कप्तान दिलप्रीत बाजवा बिना खाता खोले पवेलीयन लौटे। सलामी बल्लेबाज युवराज साम्रा 12 रन, निकोलस कीर्तन 4 रन और श्रेयस मोव्वा 9 रन बनाकर आउट हुए। इसमें से तीन विकेट लुंगी एंगिडी के नाम रही, जबकि एक विकेट कगिसो रबाडा ने लिया।
नवनीत धालीवाल ने खेली जुझारू पारी
जहां एक ओर कनाडा के विकेट गिरने का सिलसिला जारी था तो वहीं दूरी ओर नवनीत धालीवाल ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाने की मदद की। इस दौरान उन्हें हर्ष ठकेर का भी साथ मिला। दोनों ने संयुक्त रूप से पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 69 रन बनाए।
लेकिन 14.2 ओवर में लुंगी एंगीडी की गेंद पर हर्ष ठकेर के आउट हो जाने के बाद कनाडा की पारी फिर से बैकफुट पर चली गई और टीम 156 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा पाई। परिणामस्वरूप, दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों से टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने 49 गेंदों में 64 रन बनाए। वहीं, प्रोटियाज़ टीम की ओर से लुंगी एंगीडी ने सर्वाधिक चार विकेट झटकी।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर