ऋतुराज गायकवाड vs यशस्वी जायसवाल: ओपनिंग में कौन देता है टीम को तेज़ शुरुआत? जानें टी20 में किसके आंकड़ें हैं बेहतर
Published - 17 Jan 2026, 08:28 AM | Updated - 17 Jan 2026, 08:31 AM
Table of Contents
टी20 क्रिकेट के मोडर्न युग में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका केवल विकेट बचाना नहीं, बल्कि पहले ही ओवर से विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना है। भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय दो ऐसे युवा सितारे हैं जो अपनी अलग-अलग शैलियों से टीम को नई ऊंचाइयां दे रहे हैं।
जहाँ ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) अपनी ठोस तकनीक और पारी को बुनने की क्षमता के लिए जाना जाता है, वहीं यश्स्वी जयसवाल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पावरप्ले में रनों का अंबार लगाने में माहिर है। इन दोनों के बीच की यह प्रतिस्पर्धा भारतीय बल्लेबाजी के भविष्य को एक नई दिशा दे रही है।
Ruturaj Gaikwad में निरंतरता और संयम का मिश्रण
जब हम ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) की बात करते हैं, तो हमारे सामने एक ऐसे बल्लेबाज की छवि आती है जो तकनीकी रूप से बेहद मजबूत है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गायकवाड ने अब तक 23 मैचों में लगभग 35.16 की औसत से 633 रन बनाए हैं। गायकवाड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे पारी की शुरुआत संभलकर करते हैं और एक बार सेट होने के बाद वे अपनी बल्लेबाजी की गति को 200 के स्ट्राइक रेट तक ले जाने की क्षमता रखते हैं।
हालांकि, उनका करियर स्ट्राइक रेट 140.04 के आसपास है, जो जायसवाल की तुलना में थोड़ा धीमा लग सकता है। लेकिन ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) का मुख्य योगदान टीम को वह स्थिरता देना है, जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाज खुलकर खेल सकें। चेपक जैसी धीमी पिचों पर गायकवाड की कलात्मक बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए कई बार संकटमोचक साबित हुई है।
गेम चेंजर के रूप में उभरे यशस्वी जायसवाल
दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल भारतीय टी20 टीम के लिए एक तूफान की तरह उभरे हैं। जायसवाल के आंकड़े उनकी आक्रामकता की गवाही देते हैं। उन्होंने 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 36.15 की औसत से 723 रन बनाए हैं। यहाँ सबसे चौंकाने वाली बात उनका 164.32 का स्ट्राइक रेट है। जायसवाल पहली ही गेंद से प्रहार करने में विश्वास रखते हैं, जिससे पावरप्ले के 6 ओवरों में टीम इंडिया अक्सर 60-70 रनों का आंकड़ा पार कर लेती है।
जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ एशियन गेम्स में शानदार शतक जड़कर यह साबित कर दिया था कि वे बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। जहाँ गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) पारी को गहराई देते हैं, वहीं जायसवाल विपक्षी टीम से मैच छीनने की शुरुआत शुरुआती ओवरों में ही कर देते हैं। उनकी आक्रामक शैली उन्हें आधुनिक टी20 का एक आदर्श ओपनर बनाती है।
IPL 2026 से पहले MI की फ्रेंचाइजी में हुआ बदलाव, स्टार खिलाड़ी की अचानक हुई टीम में एंट्री
Ruturaj Gaikwad या यश्स्वी किसका पलड़ा भारी?
यदि तुलना की जाए कि कौन टीम को तेज़ शुरुआत देता है, तो यशस्वी जायसवाल स्पष्ट रूप से ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) से आगे हैं। जायसवाल का स्ट्राइक रेट गायकवाड से लगभग 24 अंक अधिक है, जो टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है।
हालांकि, गायकवाड की उपयोगिता उन मैचों में बढ़ जाती है जहाँ पिच बल्लेबाजी के लिए कठिन हो और टीम को एक लंबी पारी की जरूरत हो। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड ने जिस तरह से 20 लिस्ट-ए शतक लगाकर इतिहास रचा है, वह उनकी क्लास को दर्शाता है।
लेकिन टी20 क्रिकेट के इम्पैक्ट के नजरिए से जायसवाल की तेज़ शुरुआत टीम इंडिया को अधिक मनोवैज्ञानिक बढ़त दिलाती है। आखिरकार यह पिच की परिस्थिति और टीम की रणनीति पर निर्भर करता है कि कप्तान किसे प्राथमिकता देते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर