ऋतुराज गायकवाड के बल्ले ने उगली आग, विजय हज़ारे ट्रॉफी में खेली ऐतिहासिक पारी, 8 चौकों-6 छक्कों की बदौलत बनाए इतने रन

Published - 09 Jan 2026, 08:55 AM | Updated - 09 Jan 2026, 09:10 AM

Ruturaj Gaikwad 1

Ruturaj Gaikwad: भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट का सीजन चल रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार कोई न कोई नए रिकॉर्ड बनता दिख रहा है। घरेलू क्रिकेट के रास्ते खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए लगातार अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं। जयपुर में एलीट ग्रुप सी के अंतर्गत खेले गए गोवा बनाम महाराष्ट्र मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने ऐतिहासिक पारी खेली है। उनकी इस पारी से लड़खड़ाई टीम को शानदार बढ़त मिली।

Ruturaj Gaikwad का शानदार प्रदर्शन

गोवा बनाम महाराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने धुआंधार बल्लेबाज कर टीम की पारी को कम स्कोर पर सिमटने से बचा लिया। दरअसल, महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 52 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद एक छोर से ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। 28 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलते हुए महाराष्ट्र को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

उन्होंने 131 गेंदों पर 134 रन बनाकर टीम के लिए अहम पारी खेली, जबकि विक्की ओस्तवाल ने 53 रन बनाए। इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ के नाम अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा शतक हैं। महाराष्ट्र की ओर से धुरंधर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने आज अच्छी गेंदबाजी की; उन्होंने 8 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि वासुकी कौशिक ने 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।

Ruturaj Gaikwad के आगे पस्त हुआ गोवा

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की विस्फोटक पारी ने गोवा के मुँह से मैच छीन लिया। दरअसल, गोवा इस मैच को आसानी से जीतने वाली थी, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने गोवा की टीम को बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर जगह चौंकाया। जब गोवा की टीम शानदार गेंदबाजी कर महाराष्ट्र के 52 रन पर छह विकेट गिरा चुकी थी, उस वक्त गायकवाड़ ने पारी संभाली और टीम को 249 तक ले गए।

जवाब में महाराष्ट्र की टीम गेंदबाजी करने मैदान में उतरी, तो गोवा की टीम ने शुरुआत में मैच अपने पाले में कर रखा था और रन एवं गेंद का अंतर ज्यादा नहीं था। एक पल गोवा को 86 गेंदों में 54 रनों की जरूरत थी और हाथ में तीन विकेट बाकी थे, पर महाराष्ट्र ने अच्छी रणनीति दिखाते हुए विकेट निकालना बेहतर समझा और आखिरकार 5 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका ने खेला बड़ा दांव, पूर्व भारतीय कोच को कोचिंग स्टाफ में दी मुख्य जिम्मेदारी

लिस्ट ए क्रिकेट में Ruturaj Gaikwad का प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने घरेलू क्रिकेट, विशेषकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए ऋतुराज ने साल 2016 में अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। ताज़ा आंकड़ों जनवरी 2026 तक के अनुसार, ऋतुराज ने अब तक लगभग 42 से अधिक प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लिया है। उन्होंने अपनी तकनीकी बल्लेबाजी और धैर्य के दम पर इस प्रारूप में 3,000 से अधिक रन बनाए हैं।

लाल गेंद के क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 42 के आसपास है, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है। उनके नाम इस प्रारूप में अब तक 8 शानदार शतक और 15 से अधिक अर्धशतक दर्ज हैं। रणजी ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में भी उनका बल्ला खूब चला है। उन्होंने केरल के खिलाफ संकट के समय 91 रनों की जुझारू पारी खेली और चंडीगढ़ के खिलाफ 116 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। हालांकि वे अभी भी अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके ये आंकड़े उन्हें भारतीय टेस्ट टीम के लिए एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

'बिल्कुल भी फाइट मत करो...' युवा गेंदबाजों को जसप्रीत बुमराह ने दी अनोखी सलाह, वायरल हुआ बयान

Tagged:

Ruturaj Gaikwad Vijay Hazare Trophy GOA VS MAHARASHTRA
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com