रन मशीन और विकेट किंग तय! Aakash Chopra ने चुने IPL 2026 के ऑरेंज और पर्पल कैप विनर

Published - 21 Mar 2026, 08:57 AM | Updated - 21 Mar 2026, 09:00 AM

Aakash Chopra

Aakash Chopra: IPL 2026 का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट प्रेमियों के बीच क्रेज बढ़ता जा रहा है. इसी बीच भारत के पूर्व ओपनर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग के दो सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों के विनर चुने हैं.

उन्होंने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. खास बात यह है कि आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने किसी विदेशी को नहीं बल्कि टीम इंडिया के दो प्रमुख खिलाड़ियों का चयन किया है.

Aakash Chopra ने इस खिलाड़ी को बताया ऑरेंज कैप विनर

Aakash Chopra

इंडियन प्रीमियर लीग का 19 वां सीजन 28 मार्च, 2026 से स्टार्ट हो रहा है. पहला मैच RCB vs SRH के बीच होगा, जो कि बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन आगामी सीजन की शुरूआत से पहले आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने IPL के उन दो खिलाड़ियों को चुना जो कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के विनर रहेंगे.

दरअसल, Aakash Chopra का मानना है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस बार ऑरेंज कैप जीत सकते हैं. माना जा रहा है कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी यशस्वी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग करेंगे.

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर यशस्वी जायसवाल की काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि "क्या यह यशस्वी जायसवाल का साल हो सकता है? मैं हर IPL से पहले कहता हूँ कि क्या यह उनका साल हो सकता है?

क्या यह इस खिलाड़ी के लिए 700-900 रन बनाने का मौका हो सकता है? मैं एक बार फिर कहूँगा कि क्या यह उनका साल हो सकता है। मैं एक बार फिर यशस्वी जायसवाल पर ध्यान दूँगा, क्योंकि मुझे वह बहुत पसंद हैं."

14 मैच में 559 रन कूटे

पारी की शुरूआत करने वाले बैटर के पास ज्यादा रन बनाने का मौका होता है. लिहाजा, यशस्वी इस सुनहरे मौके को भूनाने की कोशिश करेंगे. पिछले सीजन उन्होंने 14 मैच में 159.71 की स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए थे. हालांकि, वह ज्यादा रन बनाने के मामले में 7वें पायदान पर रहे थे. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने अब तक IPL के 67 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 34.4 की एवरेज और 152.9 के स्ट्राइक रेट के साथ 2166 रन बनाए हैं.

यह खिलाड़ी जीतेगा पर्पल कैप

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने IPL 2026 के पर्पल कैप विजेता के लिए मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना है. आकाश का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में बुमराह हर बार की तरह तहलका मचाएंगे.

टी20 विश्व कप 2026 में दुनिया ने उनकी फॉर्म देखी है. वह फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. बुमराह ने वर्ल्ड कप में कुल 14 विकेट चटकाए थे.

वहीं, भारतीय गेंदबाज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का पिछले सीजन भी शानदार रहा था. MI टॉप 4 में रही थी, लेकिन इसके पीछे का सारा श्रेय जसप्रीमत बुमराह को जाता है. उन्होंने अपनी धुंआधार गेंदबाजी से ने 12 पारी में 18 विकेट हासिल किए थे.

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com