RR vs RCB: सूर्यवंशी, जायसवाल, जुरेल, पराग, हेटमेयर.....RCB के खिलाफ मुकाबले के लिए राजस्थान की प्लेइंग इलेवन फिक्स
Table of Contents
RR vs RCB : आईपीएल 2026 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें 10 अप्रैल को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच मुकाबले पर टिकी हैं। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस अहम मैच से पहले राजस्थान की प्लेइंग इलेवन लगभग तय मानी जा रही है।
टीम मैनेजमेंट ने संतुलन और हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति साफ कर दी है, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली प्लेइंग XI में जगह ?
ओपनिंग जोड़ी करेगी मजबूत शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स इस अहम मुकाबले (RR vs RCB) में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरने वाली है। जायसवाल पहले से ही आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी का लोहा मनवा चुके हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं युवा सूर्यवंशी भी निडर अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हैं और बड़े शॉट खेलने से नहीं हिचकते।
खास बात यह है कि पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया था। यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। ऐसे में एक बार फिर इस ओपनिंग जोड़ी से धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी, जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव कम हो सके।
मिडिल ऑर्डर में अनुभव और आक्रामकता का संतुलन
इस अहम मुकाबले (RR vs RCB) में मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर ध्रुव जुरेल , कप्तान रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ शामिल हैं। जुरेल अपनी समझदारी भरी बल्लेबाज़ी से पारी को संभाल सकते हैं, जबकि रियान पराग इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं और कप्तान के तौर पर टीम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
हेटमायर का रोल बेहद अहम होगा, क्योंकि वह तेज गति से रन बनाने और मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। यह मिडिल ऑर्डर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम है।
फिनिशिंग में दम, मैच खत्म करने की ताकत
राजस्थान (RR vs RCB) की टीम के पास मजबूत फिनिशिंग लाइनअप भी मौजूद है, जिसमें डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा शामिल हैं। फरेरा अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और डेथ ओवर्स में तेजी से रन बना सकते हैं, वहीं जडेजा अपने अनुभव और शांत दिमाग से मैच को अंत तक ले जाने और जीत दिलाने में माहिर हैं।
इसके अलावा, टीम जरूरत के अनुसार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रवि बिश्नोई को शामिल कर सकती है, जो अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं।
गेंदबाजी आक्रमण बनेगा सबसे बड़ा हथियार
गेंदबाजी विभाग में राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) काफी संतुलित और मजबूत नज़र आती है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जॉफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा के कंधों पर होगी। आर्चर अपनी तेज रफ्तार और बाउंस से बल्लेबाज़ों को परेशान करने में सक्षम हैं, जबकि बर्गर और तुषार दोनों नई गेंद और डेथ ओवर्स में विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं।
संदीप शर्मा अपनी स्विंग से शुरुआती झटके दे सकते हैं। वहीं रविंद्र जडेजा स्पिन विभाग में टीम को संतुलन और अनुभव प्रदान करते हैं। कुल मिलाकर, यह गेंदबाजी यूनिट किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
RR vs RCB : RCB के खिलाफ RR की संभावित प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर : रवि बिश्नोई
ये भी पढ़े : जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान फाइनल, MI का खिलाड़ी कप्तान-DC का उपकप्तान