RRvs RCB: राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के सामने आई RCB की प्लेइंग इलेवन, हेजलवुड की एंट्री! ये स्टार बाहर

Published - 09 Apr 2026, 03:15 PM | Updated - 09 Apr 2026, 03:17 PM

RR Vs RCB

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच भारतीय फैंस के सर चढ़ कर बोल रहा है और टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला दो दिग्गज टीमों, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है।

इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट गलियारों में काफी चर्चा है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस सीजन में शानदार लय में नजर आ रही हैं। RR vs RCB की भिड़ंत हमेशा से ही कांटे की होती है, लेकिन इस बार बेंगलुरु की टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं।

RR vs RCB में जोश हेजलवुड की वापसी

 Josh Hazlewood

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी जोश हेजलवुड की उपलब्धता को लेकर है। रिपोर्टों के अनुसार, हेजलवुड पूरी तरह फिट हैं और राजस्थान के खिलाफ होने वाले इस अहम मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उनके आने से टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी संतुलित नजर आ रहा है। पिछले कुछ मैचों में बेंगलुरु को डेथ ओवरों में रन रोकने के लिए संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन हेजलवुड के अनुभव और सटीक लाइन-लेंथ से कप्तान को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

RR vs RCB मैच में हेजलवुड का रिकॉर्ड भी काफी प्रभावशाली रहा है, जिससे राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। हेजलवुड की एंट्री के साथ ही यह भी तय माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन किसी विदेशी खिलाड़ी को बेंच पर बैठा सकता है।

हर IPL सीजन अच्छा प्रदर्शन करते ये 4 खिलाड़ी, लेकिन अब तक नहीं मिला इन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका

प्लेइंग इलेवन से कौन बाहर?

हेजलवुड की टीम में वापसी का मतलब है कि अंतिम एकादश में किसी एक बड़े नाम की छुट्टी होना तय है। सूत्रों की मानें तो अगर हेजलवूड वापसी करते हैं तो जेकब डफी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।

लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी जैकब डफी पर यह खतरा मंडरा सकता है लेकिन इसकी कोई निश्चिंत्ता नहीं है क्योंकि समिकरण बैठाने के लिए किसी ओर को भी बाहर किया जा सकता है। इस बड़े बदलाव का असर टीम की बल्लेबाजी की गहराई पर भी पड़ सकता है, लेकिन गेंदबाजी को धार देने के लिए यह जरूरी कदम माना जा रहा है।

RR vs RCB के इस मुकाबले में बेंगलुरु की नजरें अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी। कप्तान अब एक ऐसी टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहते हैं जो मुश्किल परिस्थितियों में भी संयम बनाए रख सके। राजस्थान की पिच रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए टीम में स्पिन विभाग में टीम क्रुणाल पंड्या के साथ ही जाना चाहेगी, ताकि मध्य ओवरों में रनों की गति पर लगाम लगाई जा सके।

KAR vs PES Today Match Prediction, 17th Match: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

RCB की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए बेंगलुरु की टीम अपनी संतुलित प्लेइंग इलेवन उतारना चाहेगी। RR vs RCB मैच के लिए संभावित एकादश कुछ इस प्रकार हो सकती है:

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जोश हेजलवुड। इसके अलावा सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

पिच रिपोर्ट क्या कहती है?

आगामी RR vs RCB मैच के लिए पिच का मिजाज काफी हद तक बल्लेबाजों के अनुकूल रहने की संभावना है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ओस की भूमिका अहम रहेगी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैदान और संतुलित स्क्वाड के दम पर बेंगलुरु को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि RR vs RCB का यह मैच हाई-स्कोरिंग होगा। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली का फॉर्म और मध्यक्रम का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

Tagged:

Virat Kohli RR vs RCB Josh Hazlewood IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

10 अप्रेल

पांच बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com