RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, दोनों टीमों ने किया एक-एक बदलाव

Published - 10 Apr 2026, 08:05 PM | Updated - 10 Apr 2026, 08:16 PM

RR vs RCB

RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में विजय रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है। दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 में अभी तक अपराजित रही हैं, लेकिन आज किस टीम को मौजूदा सीजन की पहली हार मिलती है यह देखना दिलचस्प होगा।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। हालांकि, शुरुआत में बारिश ने दस्तक जरूर दी थी, लेकिन इस का प्रभाव मैच के ओवरों में देखने को नहीं मिलेगा। राजस्थान-बेंगलुरु ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने किया एक बदलाव

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला खेल रही राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को आराम दिया गया है तो उनकी जगह ब्रृजेश शर्मा को शामिल किया गया है। टॉस के समय कप्तान रियान पराग बोले,

‘’पिच सूखी होनी चाहिए थी, लेकिन बारिश के कारण शुरुआत में थोड़ी नमी हो सकती है। टीम ने बहुत ही सटीक बल्लेबाजी की है और टूर्नामेंट से पहले उन्हें यही संदेश दिया गया था कि रणनीतिक क्रिकेट खेलें। देशपांडे को आराम दिया गया है और उनकी जगह बृजेश गेंदबाजी करने आए हैं।’’

हेजलवुड की वापसी बढ़ाएगी ‘जोश’

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टीम में पिछले साल के हीरो रहे जोश हेजलवुड की वापसी हो चुकी है तो न्यूजीलैंड के जैकब डफी को बाहर जाना पड़ा है। हालांकि, टॉस गंवाने के बाद वह इयान बिशप से बात करने आए तो गुवाहाटी (RR vs RCB) के दर्शकों के उनका जोरदार स्वागत किया। कप्तान रजत पाटीदार ने कहा,

‘’दर्शकों के समर्थन से उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे यह उनका घरेलू मैदान हो। डफी बाहर हो गए, उनकी जगह हेज़लवुड आए। हेजलवुड एक अनुभवी खिलाड़ी हैं।'' पाटीदार ने यह कहने के तुरंत बाद वहां पर तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद उनको भाग कर डग आउट की ओर जाना पड़ा।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

आईपीएल 2026 के 16वें मैच (RR vs RCB) में पिच का मिजाज बल्लेबाजों के साथ रहने वाला है। बैटिंग के लिए पिच काफी अच्छी लग रही है। यह वहीं पिच है, जिसका इस्तेमाल राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में हुआ था। उस मैच में राजस्थान ने 27 रन की जीत दर्ज की थी। 65 और 66 मीटर की चौकोर बाउंड्री होगी तो सीधी बाउंड्री 75 मीटर लंबी होगी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्स के अनुसार, यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी होगी, जहां पर ढेर सारे रन मौजूद है। ऐसे में पावरप्ले में बल्लेबाजों को निडर होकर खेलना होगा तो फील्डिंग करने वाली टीम शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने का प्रयास करेगी।

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी किस तरह की बैटिंग करते हैं वह देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि इसी मैदान पर पिछले मैच में 15 वर्षींय बल्लेबाज ने 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 14 गेंदों पर 39 रन बनाए थे।

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

मुंबई इंडियंस को लगा 5.25 करोड़ का चूना, IPL 2026 खेलने की जगह पत्नी के साथ मना रहा छुट्टियां

Tagged:

rajasthan royals Royal Challengers Bengaluru IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com