RR vs RCB: गत चैंपियन पर भारी पड़ा 15 साल का बच्चा, 5 विकेट से जीता राजस्थान रॉयल्स, पाटीदार-वेंटकेश की पारियां गईं बेकार
Published - 11 Apr 2026, 12:05 AM
Table of Contents
RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ जारी रहा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे।
जवाब में 202 रन का पीछा करने उतरी पिंक आर्मी ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 6 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। जो टारगेट राजस्थान (RR vs RCB) के लिए शुरुआत में मुश्किल लग रहा था, पावर प्ले की समाप्ति तक वह बेहद आसान नजर आने लगा। यह आरआर की मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत है।
RR vs RCB: वैभव के तूफान में उड़ी आरसीबी
विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) की शुरुआत निराशाजनक रही। दूसरे ही ओवर में इन फॉर्म बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13) जोश हेजलवुड की गेंद का शिकार बने। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 108 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की।
इस पार्टनरशिप ने आरआर को मैच में काफी आगे लगा दिया था, लेकिन क्रुणाल पंड्या की गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश में वैभव सूर्यवंशी 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए, जिसने रजत पाटीदार की पूरी रणनीति पर पानी फेर दिया। वैभव का विकेट गिरने के बाद शिमरोन हेटमायर भी बिना खाता खोले गोल्डन डक पर चलते बने।
जुरेल-जडेजा ने की मैच विनिंग साझेदारी
वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरने के बाद अगली ही गेंद पर शिमरोन हेटमायर भी शून्य के स्कोर पर चलते बने तो कप्तान रियान पराग भी 5 गेंदों पर सिर्फ 3 रन ही बना सके। बैक टू बैक तीन विकेट गंवाने के बाद लग रहा था कि आरसीबी मैच में वापसी कर लेगी।
लेकिन ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवें विकेट (RR vs RCB) के लिए हुई 50 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी ने जीत के दिला दी। इस मैच में ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर शानदार 81 रन की पारी खेली तो रवींद्र जडेजा ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 24 रन बनाए। वहीं, आरसीबी (RR vs RCB) की तरफ से क्रुणाल पंड्या ने दो विकेट लिए तो जोश हेजलवुड के खाते में दो सफलताए आईं।
आरसीबी की खराब शुरुआत
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) ने पारी की पहली गेंद पर ही फिल साल्ट का कीमती विकेट गंवा दिया था। इसके बाद नंबर तीन पर आए देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने मिलकर 17 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी, लेकिन 7 बॉल पर 14 रन बनाकर पडिक्कल पवेलियन लौट गए।
इसके बाद विराट कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए, लेकिन रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसकर क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली का विकेट गिरने के बाद आए क्रुणाल पंड्या (1) और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (5) भी फ्लॉप रहे।
जबकि टिम डेविड 9 बॉल पर 13 और रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों पर 22 रन जड़े। आरसीबी ने एक समय अपने 7 विकेट 14 ओवर में 125 के स्कोर पर गंवा दिए थे और यहां से उनका बड़े स्कोर तक पहुंचना बेहद मुश्किल लग रहा था।
पंजाब के खिलाफ SRH की प्लेइंग XI फाइनल, ट्रेविस और अभिषेक जैसे धाकड़ 9 खिलाड़ियों को मिली एंट्री
पाटीदार-वेंकटेश की शानदार पारियां
सात विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान रजत पाटीदार और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए वेंकटेश अय्यर ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 19 गेंदों पर महत्वपूर्ण 41 रन जोड़े, जो कि टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए। लेकिन बड़ा हिट लगाने की कोशिश में पाटीदार 40 बॉलों पर 63 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए। जबकि वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन ठोके। जबकि भुवी के साथ उन्होंने 9वें विकेट के लिए 17 गेंदों पर अटूट 35 रन जोड़े, जिसके चलते आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में सफल रही। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जबकि संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट आया।
Tagged:
RR vs RCB Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर