RR vs CSK Toss: रियान पराग ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी, इस प्लेइंग XI के साथ उतरेंगी दोनों टीमें
Published - 30 Mar 2026, 06:18 PM | Updated - 30 Mar 2026, 07:23 PM
Table of Contents
RR vs CSK Toss: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया है।
इस मैच की खास बात ये है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इस सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR vs CSK Toss) के लिए पिंक जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे तो राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों खिलाड़ी अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी को हराने के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं। हालांकि, चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
मैं पिछले 8 साल से इसके साथ हूं- रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स के फुल टाइम कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने यह निर्णय बारिश के कारण लिया है। टॉस के समय रियान ने कहा,
‘’यहां काफी बारिश हुई है। इसलिए भले ही पिच लाल मिट्टी की है, फिर भी थोड़ी नमी रहेगी। हम शुरुआती कुछ ओवरों में इसका फायदा उठाना चाहते हैं और फिर देखेंगे कि हम मैच में वापसी कैसे करते हैं। मैं पिछले आठ सालों से इस फ्रेंचाइजी के साथ हूं। और 17 साल की उम्र से लेकर कप्तान बनने तक का मेरा सफर देखकर मुझे बहुत समर्थन मिला है। मेरे सभी साथी खिलाड़ियों ने मेरा बहुत साथ दिया है और मेरी मदद की है। उम्मीद है कि हमारा अभियान अच्छा रहेगा। मेरा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है।’’
हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे-गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस गंवाने के बाद बोले की हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, क्योंकि विकेट काफी समय से कवर के नीचे रहा है और आसमान में बादल छाए हुए हैं, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करने की कोशिश करेंगे।
हमारे विदेशी खिलाड़ी मैट शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर और मैट हेनरी हैं। हम शुरुआत में सात बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं। उम्मीद है कि अगर हमें अच्छी शुरुआत मिलती है, तो बाद में इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट को मौका मिलेगा। बता दें कि, पिंडली की चोट के कारण महेंद्र सिंह धोनी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वह शुरुआती दो सप्ताह तक बाहर रह सकते हैं।
RR vs CSK Toss: जडेजा-संजू पर होगी नजरें
आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले हैं। आईपीएल 2025 में रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था तो संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा थे।
ऑक्शन से पहले एक ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को स्क्वाड में शामिल था, लेकिन इसके लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स को रवींद्र जडेजा और सैम करन देने पड़े थे।
हालांकि, सैम करन चोटिल होने के कारण इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन रवींद्र जडेजा अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी को हराने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे। बता दें कि, जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआती राजस्थान रॉयल्स से ही की थी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
1 वैभव सूर्यवंशी, 2 यशस्वी जयसवाल, 3 ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), 4 रियान पराग (कप्तान), 5 शिमरॉन हेटमायर, 6 रवींद्र जड़ेजा, 7 जोफ्रा आर्चर, 8 नंद्रे बर्गर, 9 संदीप शर्मा, 10 रवि बिश्नोई, 11 ब्रिजेश शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 मैट शॉर्ट, 5 शिवम दुबे, 6 कार्तिक शर्मा, 7 जेमी ओवरटन, 8 नूर अहमद, 9 मैट हेनरी, 10 अंशुल कंबोज, 11 खलील अहमद
क्या है बॉल टेम्परिंग? कैसे की जाती है गेंद से छेड़छाड़ और कितनी मिलती इसकी सजा, जानें सबकुछ
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर