RR Playing XI: SRH के खिलाफ ओपनिंग में फिर दिखेगी Jaiswal-Vaibhav की जोड़ी, कुछ ऐसी पूरी अंतिम-11
Published - 12 Apr 2026, 03:02 PM | Updated - 12 Apr 2026, 03:05 PM
Table of Contents
RR Playing XI: आईपीएल 2026 में 21वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. एक तरफ राजस्थान है जो कि पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है.
दूसरी ओर हैदराबाद जो तीन जीत के साथ छठें पायदान पर है. ऐसे में दोनों टीमें इस हाईवोल्टेज मुकाबले में अब तक की सबसे खतरनाक प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन जानते हैं कि हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग इलेवन (RR Playing XI) कैसी रहने वाली है.
RR Playing XI: राजस्थान की ओपनिंग दो युवाओं की जिम्मेदारी

SRH के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल के कंधों पर रहेगी. उनका साथ देंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. जो कि इस वक्त अपनी जबरदस्त फॉर्म में हैं. वहीं, यशस्वी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. एक बार वह क्रीज पर टीक जाए तो मैच खत्म करने के बाद ही सांस लेते हैं.
तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) हैं. उन्होंने पिछले सीजन भी राजस्थान के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था. ध्रुव सयंम के साथ खेलना पसंद करते हैं. इसके बाद चौथे नंबर पर टीम के कप्तान रियान पराग है.
कैप्टेंसी के साथ वह मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. पिछले कुछ वक्त से रियान की बैटिंग में सुधार देखने को मिला है. लिहाजा, वह मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं
RR का मजबूत मिडिल ऑर्डर
पांचवें नंबर पर शिमरॉन हेटमायर है, जो अपनी आक्रामक और खतरनाक बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय है. विशेषकर वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने में माहिर है. छठें पायदान पर डोनोवान फरेरा मौजूद रहेंगे. फिनिशर के रोल के साथ फरेरा विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं.
ऑलराउंडर्स में अनुभवी रवींद्र जडेजा हैं, जो कि बल्लेबाजी के साथ गेंद से भी टीम की जीत में अपना योगदान देते हैं. बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के अलावा जडेजा सटीक स्पिन गेंदबाजी से IPL के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर्स में से कहे जाते हैं.
जोफ्रा आर्चर के साथ इन तीन गेंदबाजों का कहर
वहीं, गेंदबाजी विभाग की बात करें तो राजस्थान के पास जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जैसा गेंदबाज है. वह अपनी सटीक यॉर्कर और खतरनाक शॉर्ट पिच गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. खासकर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में जोफ्रा असरदार हैं. वह कम रन देकर विकेट चटकाने में सक्षम हैं.
जोफ्रा के अलावा RR के पास नांद्र बर्गर, बृजेश शर्मा और संदीप शर्मा जैसे गेंदबाज भी हैं. यह चारों मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्र बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा
वैभव सूर्यवंशी के पास फोन चलाना पड़ा भारी! RR मैनेजर पर गिर रही गाज, अब सीधे जाना पड़ेगा जेल
Tagged:
RR vs SRH RR Playing XI IPL 2026 Indian Premier League 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर