रूट-कोहली-स्मिथ-विलियमसन कौन हैं टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज? इन आंकड़ों से सब जगजाहिर

Published - 28 Jan 2026, 01:33 PM | Updated - 28 Jan 2026, 01:35 PM

Test Cricket

Test Cricket: समय-समय पर एक बात अकसर उठती रहती है कि जो रूट, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन में कौन टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है, क्योंकि इन चारों खिलाड़ियों को विश्व के फैब फोर का हिस्सा माना जाता है। इसमें केवल वह खिलाड़ी शामिल होते हैं, जिन्होंने सभी प्रारूप में अपने बल्ले से चमक छोड़ी है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में भी उनका वर्चस्व देखने को मिला। तो चलिए आकड़ों से समझते हैं कि इन चारों में टेस्ट का महान बल्लेबाज कौन है।

विराट कोहली ने खेले 123 टेस्ट

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 20-23 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी। जबकि उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट 3-5 जनवरी 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और फिर उन्होंने मई में टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। कोहली ने भारत के बाहर 66 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16 शतक और 18 अर्धशतक ठोके हैं, जबकि भारत में कोहली ने 14 शतक और 13 अर्धशतक बनाए हैं। जबकि सेना देशों के खिलाफ भी कोहली ने रनों का अंबार लगाया है।

केन विलियमसन ने बनाए इतने रन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने साल 2010 में भारत के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से अब तक वह कीवियों के लिए 108 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी 192 पारियों में उन्होंने 9461 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बैटिंग औसत 54.68 का है।

विलियमसन ने कीवियों के लिए लाल गेंद के खेल में 33 शतक और 38 अर्धशतक जड़े हैं और यही चीज उन्हें फैब फोर का हिस्सा बनाती है। बता दें कि, विलियमसन ने न सिर्फ न्यूजीलैंड में रन बनाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका में भी उनके बल्ले से रन निकले हैं।

गेंदबाज से बने महान बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2010 में एक लेग स्पिनर के तौर पर की थी, लेकिन 15 साल बाद वह टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। स्टीव ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 123 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 220 पारियों में 56.05 की दमदार औसत के साथ उन्होंने 10763 रन बनाए हैं।

इस दौरान स्टीव स्मिथ के बल्ले से 37 शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं। 36 वर्षींय स्टीव स्मिथ के वर्तमान फॉर्म को देखे तो वह दो से तीन साल तक कंगारू टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं, जबकि उनके बल्ले से इस प्रारूप में लगातार रन निकल रहे हैं।

जो रूट सचिन के रिकॉर्ड के करीब

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने साल 2012 में भारत के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। अब तक वह इंग्लिश टीम के लिए 163 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी 298 पारियों में उन्होंने 51.07 की औसत के साथ 13,943 रन बनाए हैं।

इस दौरान रुट के बल्ले से 41 शतक और 66 अर्धशतक निकले हैं। जबकि वह इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले विश्व के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। वहीं, टेस्ट में सर्वाधिक शतकों के मामले में वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर (51 शतक) और जैक कैलिस (45 शतक) से पीछे हैं, जबकि वह रिकी पोंटिंग के शतकों की बराबरी टेस्ट में कर चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली कौन हैं अधिक धनवान? जानें दोनों में से किसकी नेट वर्थ ज्यादा

Test Cricket का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज?

वर्तमान समय में विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन में टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात करें तो जो रूट हो सकते हैं। रूट इस समय केवल 35 साल के हैं और उनके पास तीस से चार साल तक टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) खेलने का मौका होगा, जिसके चलते वह सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने की काबिलियत रखते हैं।

वह सचिन के सर्वाधिक रनों से केवल 1978 रन दूर हैं, जो कि वह दो से तीन वर्षों में आसानी से बना सकते हैं। वहीं, रूट के वर्तमान में 41 शतक हैं जबकि सचिन के अपने टेस्ट करियर में 51 टेस्ट शतक ठोके थे।

यानी वह भविष्य में इस रिकॉर्ड (Test Cricket) को भी ध्वस्त करने की काबिलियत रखते हैं। बता दें कि, इंग्लैंड को साल 2027 वनडे विश्व कप से पहले लगभग 34 टेस्ट खेलने हैं और अगर रूट सभी मैचों का हिस्सा बनते हैं तो यकीनन वह रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ सकते हैँ और यही कारण है कि रूट वर्तमान समय में टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

अभिषेक-हेड-साल्ट कौन हैं टी20 क्रिकेट का नंबर-1 ओपनर बल्लेबाज, इन STATS से सच्चाई आई सामने

Tagged:

Virat Kohli kane williamson steve smith joe root test cricket
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com