रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली: दोनों में से कौन था टी20 इंटरनेशनल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज? जानें दोनों में किसके आंकड़े बेहतर
Published - 13 Jan 2026, 03:58 PM | Updated - 13 Jan 2026, 03:59 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं। रोहित-विराट ने 29 जून को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद अचानक से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
रोहित-विराट का यह फैसला थोड़ा हैरानी करने वाला था, क्योंकि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज इस तरह से संन्यास लेकर सभी को चौंका देंगे। लेकिन सवाल ये है कि रोहित और विराट में कौन टी20 इंटरनेशनल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। चलिए आपको बताते हैं दोनों में किसके आंकड़े ज्यादा बेहतर हैं।
Rohit Sharma के टी20 आंकड़े
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। रोहित ने अपने इंटरेशनल करियर की शुरुआत बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी।
रोहित (Rohit Sharma) ने भारत के लिए कुल 159 टी20 मैच खेले थे, जिसकी 151 पारियों में उन्होंने 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित ने 5 शतक और 32 अर्धशतक ठोके थे, जबकि उन्होंने अपने टी20आई करियर में 383 चौके और 205 छक्के मारे थे। रोहित (Rohit Sharma) ने टी20आई में एक विकेट भी ली है।
विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल करियर
विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सफर 12 जून 2010 को शुरू किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ करियर का पहला टी20 मैच खेला था और इसके बाद से अब तक वह भारत के लिए 125 टी20 मैच खेल चुके हैं। कोहली ने भारत के टी20 रिटायरमेंट से पहले खेले 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन बनाए थे।
वहीं, इस दौरान उनका औसत 48.69 और 137.04 के स्ट्राइक रेट का था। वहीं, विराट ने टी20 इंटरनेशनल में एक शतक और 38 अर्धशतक भी ठोके हैं। जबति इस दौरान उनके बल्ले से 369 चौके और 124 छक्के निकले हैं। बता दें कि, कोहली टी20आई में चार विकेट भी ले चुके हैं।
CSK बनाम RCB: कौन है ज्यादा बड़ी टीम? किसने जीते अधिक मैच, सबकुछ इन STATS से हुआ साफ़
रोहित-विराट में कौन बेहतर?
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों पर नजर डाले तो दोनों दिग्गजों का पलड़ा लगभग बराबार नजर आ रहा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20आई में भारत के लिए पांच शतक ठोके हैं। वह ऐसा करने वाले विश्व के संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी हैं।
जबकि टी20आई में रोहित से अधिक छक्के विश्व में किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। जबकि रोहित से अधिक टी20आई मैच दुनिया के किसी बल्लेबाज ने नहीं खेले हैं। वहीं, विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालें तो वह टी20आई में सबसे तेज 3500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज (96 पारी) हैं।
इस प्रारूप में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज के मामले में भी कोहली पहले स्थान पर हैं। उन्होंने ये कारनामा सात बार किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के दौरान कई रिकॉर्ड्स को बनाया और कई को ध्वस्त किया। यही आंकड़े दोनों दिग्गजों को इस प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाती है।
क्या विराट कोहली एरोगेंट हैं? अजिंक्य रहाणे के जवाब ने सभी को कर दिया अचंभित
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर