रोहित शर्मा बनाम बाबर आजम: वनडे इंटरनेशनल में किसके आंकड़े हैं बेहतर? जानें कौन हैं दोनों में से ODI का किंग
Table of Contents
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जब बेस्ट बल्लेबाज़ की बात होती है, तो बहस अपने-आप दो बड़े नामों पर आकर टिक जाती है रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बाबर आज़म। एक तरफ़ रोहित शर्मा हैं, जिनकी बल्लेबाज़ी में आक्रामकता, बड़े स्कोर और रिकॉर्ड तोड़ पारियों की झलक मिलती है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म हैं, जो निरंतरता, तकनीकी मजबूती और सधी हुई बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं।
वनडे फॉर्मेट में दोनों ने अलग-अलग अंदाज़ में अपनी छाप छोड़ी है । रोहित (Rohit Sharma) ने बड़े मैचों में विस्फोटक पारियों से मैच का रुख पलटा है, जबकि बाबर ने लगातार रन बनाकर खुद को इस फॉर्मेट का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ साबित किया है। ऐसे में स्वाभाविक है सवाल उठना: आंकड़ों और प्रभाव के आधार पर कौन है आगे और आखिर ODI क्रिकेट का असली किंग कौन?
Rohit Sharma बनाम बाबर आजम: कप्तान के रूप में बल्लेबाज़ी प्रदर्शन
वनडे क्रिकेट में कप्तानी का दबाव हर बल्लेबाज़ को परखता है, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बाबर आज़म दोनों ने इस चुनौती को अपने-अपने अंदाज़ में संभाला। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कप्तान रहते हुए 56 एकदिवसीय मैचों में 2506 रन बनाए। उनका औसत 52.20 और स्ट्राइक रेट 111.97 रहा, जो यह दिखाता है कि उन्होंने कप्तानी के साथ आक्रामक बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी भी निभाई।
दूसरी ओर, बाबर आज़म ने पाकिस्तान के कप्तान के रूप में 43 वनडे मुकाबलों में 2370 रन बनाए और 60.77 की शानदार औसत दर्ज की। बाबर के नाम 8 शतक और 17 अर्धशतक हैं, जो उनकी निरंतरता और तकनीकी मजबूती को दर्शाते हैं।
जीत प्रतिशत और टीम पर प्रभाव
किसी भी कप्तान का मूल्यांकन उसकी टीम के नतीजों से किया जाता है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने 56 में से 42 वनडे मैच जीते, जिससे उनका जीत प्रतिशत लगभग 75 रहा। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानी रिकॉर्ड्स में गिना जाता है।
वहीं बाबर आज़म के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 43 मैचों में 26 जीत हासिल कीं और जीत प्रतिशत करीब 60 के आसपास रहा। दोनों कप्तानों ने अपनी टीमों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखा, लेकिन नतीजों के लिहाज़ से रोहित का पलड़ा भारी दिखाई देता है।
बड़े टूर्नामेंटों में कप्तानी रिकॉर्ड
आईसीसी और एशिया स्तर के टूर्नामेंट कप्तानों की असली परीक्षा होते हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में भारत को 2018 और 2023 के एशिया कप का खिताब दिलाया, साथ ही 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम उनके नेतृत्व में फाइनल तक पहुंची और उपविजेता रही।
इसके उलट, बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान बड़े वनडे टूर्नामेंटों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका। वर्ल्ड कप 2023 में टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई और एशिया कप जैसे मंचों पर भी खिताब हाथ नहीं आ सका।
बड़े मैचों में कप्तानों की व्यक्तिगत छाप
शीर्ष टीमों के खिलाफ बड़े मैचों में कप्तान की भूमिका और भी अहम हो जाती है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ कई मैच-विजयी पारियां खेलीं। वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 122 रन की पारी आज भी याद की जाती है।
बाबर आज़म ने भी बड़े मौकों पर अपनी बल्लेबाज़ी से असर छोड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ 158 रनों की उनकी पारी उनके करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में गिनी जाती है और यह दिखाती है कि दबाव में भी वे टीम को संभालने की क्षमता रखते हैं।
ये भी पढ़े : बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रचा गया इतिहास, बाप-बेटे दोनों एक ही टीम से खेलते आए नजर