IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा ने खोली क्रिकेट की सच्चाई, कहा: "टैलेंट होने के बाद भी मौका मिलना आसान नहीं..."
Published - 16 Mar 2026, 12:58 PM | Updated - 16 Mar 2026, 01:00 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टी20 कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से जाने-जाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में क्रिकेट की दुनिया के एक ऐसे कड़वे सच से पर्दा उठाया है, जिस पर अमूमन खिलाड़ी बात करने से कतराते हैं।
रोहित का मानना है कि केवल टैलेंट के दम पर शिखर तक पहुँचना मुमकिन नहीं है। आईपीएल 2026 और आगामी घरेलू सत्रों से पहले रोहित का यह बयान उन युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी सीख है जो नीली जर्सी का सपना देख रहे हैं।
Rohit Sharma ने क्रिकेट को किस्मत का खेल बताया

रोहित शर्मा ने हाल ही में मुंबई टी20 लीग के महिला संस्करण के लॉन्च के दौरान अपने संघर्ष और क्रिकेट के चयन मानकों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अंडर-14 के दिनों से ही एक खिलाड़ी को न केवल टैलेंटेड बल्कि 'किस्मत वाला' होना भी जरूरी है।
रोहित ने कहा कि सफलता के लिए हुनर तो चाहिए ही, लेकिन आपको सही समय पर सही जगह होना पड़ता है ताकि चयनकर्ताओं की नज़र आप पर पड़े। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे बताया कि कई बार खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली होता है, लेकिन अगर उस दिन कोई उसे देख नहीं रहा है या वह सही मंच पर परफॉर्म नहीं कर पा रहा है, तो वह अनलकी रह जाता है।
यह बयान भारतीय क्रिकेट को आईना भी दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट में कंपीटीशन इतनी कड़ी है कि कभी-कभी बेहतरीन टैलेंट भी सिर्फ मौके के अभाव में गुमनाम रह जाता है। इसके कई सारे उदाहरण रहे हैं जिसमें प्रवीण तांबे से लेकर कई खिलाड़ी को भारतीय टीम में ज्यादा मौका नहीं मिला है।
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं
भले ही रोहित ने किस्मत पर जोर दिया हो, लेकिन उन्होंने यह भी साफ़ किया कि बिना मेहनत के बिना कुछ भी हासिल नहीं होता। उन्होंने कहा कि आपको किस्मत का साथ तो चाहिए, लेकिन कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
रोहित ने यह बात केवल मुंबई के खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि उन सभी खिलाड़ियों के लिए कही जो देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते हैं।
उनके अनुसार, जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मानना है कि किस्मत आपको दरवाजा दिखा सकती है, लेकिन उस दरवाजे के अंदर टिके रहने के लिए आपको निरंतर पसीना बहाना पड़ता है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले रोहित का यह नजरिया खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने वाला है।
यश दयाल की पत्नी का पुराना VIDEO हुआ वायरल, नीचता की सारी हदें की पार, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
क्या टैलेंट को मिलेगा सही मंच?
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आईपीएल 2026 को लेकर चर्चाएं तेज हैं। भारतीय क्रिकेट का ढांचा इतना बड़ा है कि हर साल हजारों युवा खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते हैं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टैलेंटेड होना आपकी पहली सीढ़ी है, लेकिन नोटिस होना एक अलग कला और भाग्य का मिश्रण है।
आज के दौर में जहां सोशल मीडिया को मंच के तौर पर उपयोग करने की सुविधा बढ़ गई है, वहां भी रोहित (Rohit Sharma) का यह कहना कि 'अगर लोग आपको देख नहीं रहे हैं तो आप बदकिस्मत हैं', चयन प्रक्रिया की जटिलता को दर्शाता है।
आने वाले समय में, खासकर आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन और टीम समीकरणों के बीच, खिलाड़ियों को रोहित की इस सलाह को याद रखना होगा कि मेहनत जारी रखें और सही मौके का धैर्यपूर्वक इंतजार करें।
28 मार्च से शुरू होने वाली आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर