रोहित शर्मा की भविष्यवाणी, ये 2 खिलाड़ी दिला सकते हैं भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026

Published - 29 Jan 2026, 04:41 PM | Updated - 29 Jan 2026, 04:42 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए दो ऐसे खिलाड़ियों का नाम लिया, जो कि भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता सकते हैं। भारत ने साल 2024 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

हालांकि, रोहित भारत के लिए वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं, लेकिन बावजूद इसके उनकी फैन फॉलोइंग को देखते हुए उन्हें ब्रांड एम्बेसडर का पद आईसीसी ने सौंपा है। लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि रोहित (Rohit Sharma) के अनुसार कौन से दो खिलाड़ी भारत को विश्व कप की ट्रॉफी जीता सकते हैं।

ये 2 खिलाड़ी दिला सकते हैं भारत को कप

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में हो रहा है। ऐसे में भारत के पास बैक टू बैक दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का मौका होगा। वहीं, पूर्व टी20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को दो ऐसा खिलाड़ी बताया, जो कि भारत को विश्व कप जिताने की काबिलियत रखते हैं। रोहित (Rohit Sharma) ने जियोहॉटस्टार पर अर्शदीप सिंह को लेकर कहा कि

''अर्शदीप सिंह की सबसे बड़ी ताकत नई गेंद को स्विंग करवाना है और वह उससे शुरुआती विकेट लेते हैं। वह मुख्य रूप से शुरुआत और डेथ में गेंदबाजी करते हैं, जबकि शुरुआत और अंत सबसे महत्वपूर्ण चरण होते हैं और वे दोनों ही में काफी मजबूत हैं।''

विश्व कप जिताने में अर्शदीप की मुख्य भूमिका रही-रोहित

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अर्शदीप सिंह पर चर्चा करते हुए कहा कि

''वह नई गेंद से स्विंग करवाते हैं, जिससे बाएं हाथ के बल्लेबाज अधिकांश मौकों पर स्लिप में कैच आउट हो जाते हैं तो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद उनके पैड्स पर जा लगती है। उन्होंने अब दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को दूर ले जाना भी शुरू कर दिया है, जो कि इस प्रारूप में काफी महत्वपूर्ण हैं। वह हमेशा बल्लेबाजों की विकेट लेने की कोशिश करते हैं, इसलिए कप्तान उन्हें पारी का पहला ओवर सौंपता है।''

रोहित (Rohit Sharma) ने अर्शदीप सिंह के लिए आगे कहा कि ''उन्होंने साल 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। मुझे आज भी याद कि जब क्विंटन डी कॉक सेट होकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, तब अर्शदीप सिंह ने उन्हें आउट किया और 19वें ओवर में सिर्फ दो से तीन रन दिए, जिससे साउथ अफ्रीका पर दबाव बना। बता दें कि, अर्शदीप सिंह ने अपने कोटे के चौथे ओवर में प्रोटियाज में दबाव बनाया था, जिसके कारण भारत विश्व कप की ट्रॉफी उठाने में सफल रहा।''

Rohit Sharma ने हार्दिक की करी तारीफ

अर्शदीप सिंह की खूब प्रशंसा करने के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हार्दिक पंड्या के लिए तारीफों के पुल बांधे और कहा कि

''जब भी हार्दिक पंड्य टीम में होते हैं तो उनकी भूमिका काफी अहम होती है। वह काफी निरंतरता के साथ गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं। जब भी टीम मुश्किलों में फंसी होती है तो उनकी बल्लेबाजी काफी अहम हो जाती है। अगर हमारा स्कोर 15-16 ओवरों में 160 रन है और हार्दिक बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं टीम वहां से 210-220 तक पहुंच जाती है। जबकि 50 पर चार विकेट होने के बाज वह पारी को संभालना जानते हैं।''

टेस्ट क्रिकेट में भारत के संघर्ष का राज खुला, राहुल द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा

टीम में संतुलन लेकर आते हैं हार्दिक-रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने हार्दिक पंड्या को लेकर ये भी कहा कि

''वह टीम में संतुलन लेकर आते हैं। रोहित ने कहा कि पांचवें, छठे या सातवें स्थान पर बैटिंग करना काफी मुश्किल कार्य होता है। इसलिए हार्दिक की भूमिका किसी भी प्रारूप में काफी अहम हो जाती है। हम उनकी गेंदबाजी से भली भांति वाकिफ हैं। वह अहम चरणों में, शुरुआती ओवर, मिडिल ओवर या डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं। उनकी भूमिका बहुत अहम है, क्योंकि वह टीम को संतुलन गेते हैं, जिससे हम छह गेंदबाजों के साथ खेल सकते हैं औप अपनी बल्लेबाजी को मजबूत रख सकते हैं''

बता दें कि, अर्शदीप-हार्दिक के अलावा रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को भी एक साथ खिलाने का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इन कप्तान और कोच के सामने इन दोनों को साथ में खिलाने की असली चुनौती होगी।

संजू सैमसन बनाम ईशान किशन: बतौर विकेटकीपर दोनों के टी20 आंकड़ों की तुलना? जानें कौन करता इलेवन में जगह डिजर्व

Tagged:

Rohit Sharma hardik pandya Arshdeep Singh T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

रोहित शर्मा भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप खेलते हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com